बॉलीवुड

शिकायत करने पहुंच गई थी लड़की शाहरुख खान के घर, किंग खान की हरकत देख माता-पिता रह गए थे दंग

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान बचपन से ही काफी नटखट थे। स्कूल में भी उनके कई किस्से मशहूर हैं। वहीं एक बार शैतानी उन पर ही भारी पड़ गई थी। जिसे देख शाहरुख के माता-पिता भी दंग रह गए थे।

2 min read
Sep 11, 2021
Shahrukh Khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इंडस्ट्री पर सालों से राज कर रहे हैं। उनका चार्म सालों बाद भी इंडस्ट्री पर छाया हुआ है। बताया जाता है कि स्कूल में शाहरुख की स्माइल देख टीचर्स भी उन्हें डांट नहीं पाती थीं। शाहरुख को टीचर्स का चुलबुलापन लोगों को खूब भाता था। शाहरुख खान का एक मजेदार किस्सा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शाहरुख अपने से बड़ी उम्र की लड़की को रोज फ्लाइंग किस करते थे। एक दिन शाहरुख को उनकी ये हरकत भारी पड़ गई।

शाहरुख खान ने खोली अपनी पोल

दरअसल, बचपन में शाहरुख खान काफी शैतान थे। वो अक्सर अपने घर के पास की दीवार पर बैठ जाया करते और हवा में अपने पैर हिलाया करते और वहीं बैठे लोगों को फ्लाइंग किस दिया करते थे। उसी दौरान वहां से रोज़ाना एक लड़की भी गुजरती थी। शाहरुख उसे भी मस्ती मज़ाक में फ्लाइंग किस दे दिया करते थे। इस किस्से का जिक्र खुद शाहरुख खान ने किया था। शाहरुख ने एक शो में बताया था कि बचपन में वो आती जाती लड़कियों को फ्लाइंग किस किया करते थे। मजाकिया अंदाज में शाहरुख ने कहा कि वो उन्होंने इसी को अपना प्रोफेशन भी बना लिया। बस अब वह यही काम करते हैं।

शिकायत लेकर लड़की पहुंची किंग खान के घर

शाहरुख खान आगे बताया कि 'एक लड़की थी, बेचारी 16-17 साल की रही होंगी और मैं 5 साल का था और स्कूल जाना शुरू नहीं किया था। तो वो घर आईं और उन्होंने मेरे फादर को बोला कि ये जो आपका लड़का है, दीवार पर खड़े होकर सीटी बजाता है, ताली बजाता है और हाय स्वीट हार्ट बोलता है।' ये सुनकर मेरे पिता ने कहा कि अरे ये 5 साल का बच्चा है। हमारे पड़ोस में एक लड़का था। उनकी किताबों की बहुत बड़ी सी दुकान थी।

पिता ने आगे कहा कि वो करता होगा ऐसा। मेरे पिता ने उस लड़की को बिठाया और फिर मुझे देखने को कहा। शाहरुख ने बताया कि उनके पिता को लगा कि अभी मेरा 5 साल का बेटा आएगा तो ये बोलेगी कि अरे ये तो छोटा सा है। गलती हो गई अंकल मुझसे।'

शाहरुख खान की हरकत देख माता-पिता हुए हैरान

शाहरुख खान ने इस किस्से के बारें में आगे बताया कि जब उनके माता-पिता ने उनके तेवर देखे तो वो हैरान ही रह गए। शाहरुख ने बताया कि जैसे ही उन्होंने उस लड़की को देखा उन्होंने फ्लाइंग किस करते हुए कहा हाय स्वीट हार्ट। जब उनके माता-पिता ने ये देखा वो दंग ही रह गए।

'पठान' में आएंगे नज़र

शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वो फिल्म पठान में नज़र आएंगे। फिल्म में शाहरुख संग एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

Published on:
11 Sept 2021 02:41 pm
Also Read
View All