बॉलीवुड

OMG! ना आलिया ना जैकलीन, सिद्धार्थ इस एक्ट्रेस संग कर रहे हैं ROMANCE…

OMG! ना आलिया ना जैकलीन, सिद्धार्थ इस एक्ट्रेस संग कर रहे हैं ROMANCE...
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2017, 3:36 PM IST
AIYAARY PUBLIC REACTION
AIYAARY PUBLIC REACTION

बॅालीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल में फिल्म अ जेंटलमैन में जैकलीन फर्नांडिस संग रोमांस करते नजर आए जिसके बाद ये अनुमान लगाए जा रहे थे की सिड आजकल आलिया भट्ट को छोड़ जैकलीन संग इश्क लड़ा रहे हैं। लेकिन ये क्या सिद्धार्थ तो आलिया और जैकलीन छोड़ किसी और के साथ ही बारिश का लुफ्त उठाते दिखाई दे रहे हैं। क्या सिद्धार्थ को कोई नई लड़की पसंद आ गई है?

अरे अरे ! रुकिए इतना आगे की मत सोचिए आपको बता दें सिद्धार्थ दरअसल अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में जुट गए हैं जहां उन्हें एक रोमांटिक सीक्वेंस करना था।

आपको बता दें सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही फिल्म 'ऐयारी' में फिल्म यारियां से बॅालीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह संग रोमांस करते नजर आएंगे। इस फिल्म में सिद्धार्थ के अलावा मनोज बाजपई भी लीड रोल में नजर आएंगे।

बता दें फिल्म ऐयारी एक थ्रिलर और रहस्यमईं कहानी हैं। इस फिल्म का निर्देशन एम एस धोनी जैसी शानदार फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे ने किया है।

इस अप्रेल को ही इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था। सिद्धार्थ ने इस पोस्टर को ट्विटर पर अपलोड कर अपनी खुशी जाहिर की थी।

साथ ही कुछ वक्त पहले ही रकुल ने भी सिद्धार्थ संग अपनी एक वीडियो अपलोड की थी।

अगर सिद्धार्थ के पर्सनल लाइफ के बारे में बात की जाए तो आजकल सिड और जैकलीन को कई बार एकसाथ स्पॅाट किया जाता है। यहा तक की बताया जा रहा है हाल में सिड ने अपने घर में एक पार्टी रखी जिसमें जैकलीन भी शामिल हुई वे रात 9 बजे से 3 बजे तक उनके घर रुकी। और जब वो घर से निकली तो पता चला की जिस जगह उन्होंने अपनी गाड़ी पार्क की हुई थी वो जगह हमेशा से आलिया भट्ट के लिए बुक्ड रहा करती थी।

तो कहना गलत नहीं होगा की अब सिड की जिंदगी में जैकलीन ने आलिया को रिप्लेस कर दिया है।

Also Read
View All