बॉलीवुड

Box Office: ‘गोलमाल 4’ ने तीसरे ही दिन पार किया 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा

Box Office: ‘गोलमाल 4’ ने तीसरे ही दिन पार किया १०० करोड़ रुपए का आंकड़ा
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2017, 6:25 PM IST
Golmaal Again box office collection day 3
Golmaal Again box office collection day 3

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी गोलमाल सीरीज की चौथी फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ सिनेमाघरों में छप्पडफ़ाड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने भले ही ओपनिंग डे के मुकाबले वीकेंड में कम कारोबार किया हो, लेकिन कारोबार का अंतर सिर्फ १ या दो करोड़ ही रहा। खास बात यह है कि फिल्म भारत में ही नहीं, सात समंदर पार भी जबरदस्त कारोबार कर रही है। इसमें कोई दोराय नहीं कि अजय देवगन , तब्बू, तुषार कपूर , अरशद वारसी , जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और परिणीति चोपड़ा स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की और पहले ही दिन 30.14 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया।

वहीं कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन भी अपनी कमाई की रफ्तार बनाए रखी है। इस फिल्म ने दूसरे दिन करीब 29 करोड़ रुपए की कमाई की और सिर्फ दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर हॉफ सेंचुरी लगाने में सफल रही। इसके अलावा तीसरे दिन की बात करें, तो रविवार के दिन रोहित शेट्टी की इस फिल्म ने पूरे भारत में 29.09 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। इस तरह फिल्म ने अब तक भारत में करीब 87 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। जहंा तक ओवरसीज में फिल्म के कारोबार की बात है, तो यहां फिल्म ने अब तक 20 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। डोमेस्टिक और ओवरसीज के कलेक्शन को देखें, तो फिल्म का कारोबार १०० करोड़ रुपए से ज्यादा को हो गया है।

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ‘गोलमाल अगेन’ को ‘सुपरहिट’ करार दिया है। ‘गोलमाल अगेन’ को फिल्म समीक्षकों ने मिली जुली प्रतिक्रियाएं दी हैं। बता दें कि इस फिल्म का सीधा मुकाबला आमिर खान की फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ से चल रहा है। इस फिल्म ने अब तक महज 31 करोड़ रुपए ही जुटा पाए हैं।

गौरतलब है कि आमिर खान की फिल्म 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और फिल्म ने पहले दिन 4.80 करोड़ और दूसरे दिन 9.30 करोड़ रुपए का बिजनेस किया, जबकि तीसरे दिन फिल्म ने 8.71 करोड़ रुपए कमाए। रविवार को फिल्म ने 8.50 करोड़ का कारोबार किया। आंकड़े देखते के बाद कोई भी कह सकता है कि 20 अक्टूबर को रिलीज हुई ‘गोलमाल अगेन’ ने 30 करोड़ की बंपर ओपनिंग के साथ ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ को चारों खाने चित कर दिया।

Published on: