6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेस्ट फ्रेंड्स संग मस्ती करते हुए कैमरे में कैद हुईं सुहाना, देखें तस्वीरें

दिवाली की छुट्टियां सेलिब्रेट करने के लिए मुंबई आई सुहाना ने अपने दोस्तों के साथ मूवी डेट एंजॉय की...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dilip Chaturvedi

•

Updated: 23 Oct 2017, 2:24 PM IST

suhana khan

suhana khan

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (17) बॉलीवुड की सबसे चर्चित स्टार डॉटर्स में से एक हैं। लंदन में पढ़ाई कर रही सुहाना दिवाली की छुट्टियां सेलिब्रेट करने के लिए मुंबई आई थीं। शनिवार रात सुहाना ने अपने दोस्तों के साथ मूवी डेट एंजॉय की। बता दें, दिवाली के मौके पर दो फिल्में आमिर खान की 'सीक्रेट सुपरस्टार' और अजय देवगन की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'गोलमाल अगेन' रिलीज हुई है। इन दोनों फिल्मों में से सुहाना की पहली पसंद बेशक आमिर खान की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' बनी।

सुहाना अपनी दो करीबी दोस्त चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे और संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर के साथ मुंबई के एक थिएटर के बाहर स्पॉट की गईं। सुहाना यहां व्हाइट स्लीवलेस टॉप और डेनिम लुक में दिखीं। शनाया को ब्लैक टॉप और मिलिट्री प्रिंटेड जीन्स में देखा गया, जबकि अनन्या कपूर मिलिट्री प्रिंटेड जैकेट, व्हाइट टॉप और शॉट्र्समें नजर आईं।

इसमें कोई दोराय नहीं कि बॉलीवुड सुपरस्‍टार शाहरुख खान के बेस्‍ट फ्रेंड्स की बात आती है, तो सबसे पहले काजोल, जूही चावला, करण जौहर और फराह खान के नाम जेहन में आते हैं। इस मामले में उनकी लाडली बेटी सुहाना भी कम नहीं हैं। उनके भी कुछ ही बेस्ट फ्रेंड हैं और अक्सर वो इन्ही के साथ देखी जाती हैं।

सुहाना अक्सर अपनी खूबसूरत तसवीरों से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। बताया जाता है कि शाहरुख ने बेटी को सलाह दी है कि वे फोटोग्राफर्स के सामने हड़बड़ाकर भागने की बजाय, पोज देने के बाद ही वहां से निकलें। तब से सुहाना पोज देने को काफी एंजॉय करती हैं।

बता दें कि मुंबई के धीरूभाई अंबानी स्कूल में दसवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद सुहाना फिलहाल लंदन में आगे की पढ़ाई कर रही हैं। पिता की तरह सुहाना भी अपना कॅरियर बॉलीवुड में बनाना चाहती हैं। वह एक्टिंग का शौक रखती हैं। स्कूल कॉम्पिीटिशन में वह अपनी एक्टिंग की कला दिखा चुकी हैं।