बॉलीवुड

Govinda को मिली हॉस्पिटल से छुट्टी, गोली लगने के बाद पहली बार आए सामने

Govinda First Public Appearance: गोविंद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं। उन्होंने अपने फैंस से आकर बात की। इसका वीडियो भी सामने आ गया है।
less than 1 minute read
Oct 04, 2024
Govinda First Public Appearance
Govinda First Public Appearance

Govinda Discharge: बॉलीवुड के एक्टर गोविंदा को लेकर बड़ी खबर आ रही है। उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है। इस दौरान व्हीलचेयर पर बैठे गोविंदा ने अपने फैंस को शुक्रिया कहा। गोविंदा गोली लगने के बाद पहली बार पब्लिक में आए और बात की। गोविंदा के फैंस इस वीडियो को देखकर काफी खुश हो रहे हैं। गोविंदा हॉस्पिटल से सही सलामत बाहर आ जाए। इसके लिए बनारस से लेकर उज्जैन तक हर जगह हवन और पूजा पाठ किए गए थे। अब उनके हॉस्पिटल से बाहर आने के बाद इस वीडियो पर उनके फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

गोविंदा को मिली हॉस्पिटल से छुट्टी (Govinda Discharge From Hospital)

गोविंदा हॉस्पिटल से व्हीलचेयर पर बाहर आए। एक अक्टूबर मंगलवार की सुबह गोविंदा की लाइसेंस रिवॉल्वर से मिस फायर हुआ और गोली जाकर उनके घुटने में लग गई। पैर में गोली लगने के बाद उन्हें मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। ऑपरेशन के बाद गोली पैर से निकाली गई और ICU में रखा गया था। कई फिल्मी सितारे गोविंदा से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। अब 2 दिन बाद एक्टर को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है। घर जाते समय ही गोविंदा ने अपने फैंस का हाथ जोड़कर शुक्रिया अदा किया। फैंस का हुजूम देख गोविंदा भावुक हो गए और नम आंखों से दुआओं के लिए शुक्रिया अदा किया।

बता दें, अभी गोविंदा का ऑपरेशन हो गया है। फिलहाल वह ठीक हैं लेकिन अभी थोड़े समय तक वह खड़े नहीं हो पाएंगे। गोविंदा की पत्नी सुनीता ने बताया था कि गोविंदा को रिकवर होने में अभी समय लगेगा। वह डांस 4 से 5 महीने बाद शुरू कर पाएंगे।

Updated on:
04 Oct 2024 02:34 pm
Published on:
04 Oct 2024 02:34 pm