बॉलीवुड

Govinda Health Update: अस्पताल में भर्ती हुए फेमस एक्टर गोविंदा, जानें लेटेस्ट हेल्थ अपडेट

Govinda Health Update: कल एक रोड शो के बीच में अचानक एक्टर गोविंदा की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें मुंबई लाया गया। यहां जाने अब कैसी है उनकी तबियत।
2 min read
Nov 17, 2024
Govinda Health Update Actor returns to Mumbai admitted to hospital after road show
गोविंदा

Govinda Health Update: महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की तबीयत शनिवार को अचानक खराब हो गई। वो उस समय राज्य में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के लिए एक रोड शो में थे।

अचानक बिगड़ी गोविंदा की तबियत

तबीयत बिगड़ने के बाद एक्टर बीच में ही रोड शो छोड़कर मुंबई लौट आए। बताया जा रहा है कि उनके सीने में अचानक दर्द उठ गया था। फिलहाल वो अस्पताल में भर्ती हैं। गोविंदा के एक करीबी ने बताया कि एक्टर अब ठीक हैं। वो थक गए थे और असहज महसूस कर रहे थे।

ये न्यूज आने के बाद से ही उनके फैंस को उनकी चिंता होने ली। वो सभी गोविंदा के जल्द स्वस्थ होने की कामना सोशल मीडिया पर करने लगे।

गोविंदा महाराष्ट्र के जलगांव में रोड शो कर रहे थे अचानक अस्वस्थ महसूस होने के कारण उन्होंने बीच में ही रोड शो रोकना पड़ा। रोड शो के दौरान उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े होने और भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के सत्तारूढ़ गठबंधन को वोट देने के लिए कहा। गोविंदा कांग्रेस के पूर्व लोकसभा सांसद हैं, जो एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं।

एक महिने पहले ही पैर में लगी थी गोली

उल्लेखनीय है कि गोविंदा (60) को हाल ही में पैर में गोली लगी थी। डॉक्टर ने उन्हें कुछ दिन घर पर ही व्यायाम और फिजियोथेरेपी की सलाह दी थी। अपनी ही रिवॉल्वर से 1 अक्टूबर को गोली लगने के बाद उन्हें मुंबई के क्रिटी केयर एशिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Updated on:
17 Nov 2024 10:39 am
Published on:
17 Nov 2024 10:25 am