दरअसल, इस फोटो में हिना खान के पैर पर चोट का निशान नजर आ रहा है। ये चोट उन्हें वहीं लगी है। इस तस्वीर को इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए हिना खान ने लिखा- मालदीव से मिली निशानी। ये फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। इसी पर लोग उनके जल्द सही हो जाने की दुआ करने लगे। हालांकि, एक्ट्रेस का कहना है कि ये अच्छी निशानी है। मगर इसकी कोई वजह नहीं बताई।