हिना खान अक्सर अपनी हेल्थ के बारे में अपने फैंस को इंस्टाग्राम पर ही देती रहती हैं। ऐसे में अब जो हिना खान ने पोस्ट किया है इसे पढ़कर उनके चाहने वालों की दिल की धड़कनें बढ़ गई हैं। अब सभी को ये डर सता रहा है कि कहीं अपनी बीमारी के आगे हिना खान हिम्मत हारकर घुटने न टेक दें। हिना खान को यूं तो बहुत से लोग प्यार दे रहे हैं और उनके लिए दुआएं भी कर रहे हैं, लेकिन इस जानलेवा बीमारी के आगे कभी-कभी हिम्मत कम पड़ ही जाती है। हिना खान ने अपना जो पोस्ट शेयर किया है उसमें उन्होंने लिखा, ‘या रब, मुझे नहीं पता कि मेरे लिए आपके क्या प्लान्स हैं। लेकिन फिर भी, मैं हमेशा आप पर भरोसा करना चुनूंगी। दर्द में भी, आसुओं में भी, अनिश्चितताओं में भी, मैं पूरी तरह से आपके प्लान पर भरोसा करती हूं। मुझे इन सब से बाहर निकलने के लिए तौफीक और हिदायत दें। आमीन।’