बॉलीवुड

‘गोविंदा कहां हैं?’ गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लाने अकेले पहुंचीं सुनीता आहूजा, अनबन की खबरों के बीच लोगों ने पूछे सवाल

Sunita Ahuja brings Ganpati Bappa: सुनीता आहूजा ढोल-ताशों के साथ गणपति बप्पा को घर लेकर आई हैं लेकिन इस दौरान भी कपल के रिश्ते में खटास को लेकर सवाल उठने लगे। वीडियो देख लोगों ने कमेंट किए कि गोविंदा जी कहां हैं?
3 min read
Sep 14, 2026
Govinda ji kaha hain Sunita Ahuja brings Ganpati Bappa home amid dispute
गोविंदा घर लाईं गणपति बप्पा (Photo Source- Twitter/@_Atitite_Vini)

Sunita Ahuja brings Ganpati Bappa home: गणेश चतुर्थी देश में धूमधाम से मनाई जा रही है। इस मौके पर बॉलीवुड और टीवी गलियारों में भी बप्पा का स्वागत बेहद उत्साह के साथ किया जा रहा है। रियलिटी शो 'लॉक अप' फेम व बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने रविवार को अपने घर गणपति बप्पा का बड़े ही हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया। ढोल-ताशों की धुन पर जमकर नाचती देख गोविंदा और उनकी अनबन की खबरों ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। लोग वीडियो पर कमेंट कर पूछ रहे हैं कि आप अकेले आई हैं गोविंदा जी कहां हैं?

सुनीता आहूजा और गोविंदा के रिश्ते पर फिर उठे सवाल

रविवार को पैपराजी ने जब सुनीता आहूजा और उनकी बेटी टीना आहूजा को गणपति प्रतिमा लाते हुए स्पॉट किया, तो मीडिया ने उनसे इस साल के उत्सव के बारे में सवाल पूछा। इस पर सुनीता आहूजा ने बेहद भावुक और अडिग अंदाज में जवाब दिया। सुनीता आहूजा ने कहा, "यह हमारी सास की बनाई परंपरा है। जब तक मैं जिंदा हूं, तब तक बप्पा हमारे घर हर साल आएंगे ही आएंगे।"

हर साल गोविंदा और सुनीता एक साथ मिलकर पूरे विधि-विधान से गणेश चतुर्थी मनाते आए हैं। लेकिन इस बार पारिवारिक विवादों के बीच सुनीता को अकेले ही बप्पा का स्वागत करते देख फैंस यह जानने में लग गए कि क्या गोविंदा मुख्य पूजा के दिन उनके साथ दिखेंगे या नहीं? क्या दोनों के बीच रिश्ता अभी भी ठीक नहीं है?

वायरल वीडियो पर नेटिजन्स की प्रतिक्रियाएं

बप्पा को घर लाते हुए सुनीता एक अलग ही अंदाज में दिखीं। उन्होंने खूब डांस किया, जिसके वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। गोविंदा के न दिखने पर नेटिजन्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

एक यूजर ने वीडियो देख लिखा, "भाई कहां हैं? वो हैं तो आप हैं... सुनीता जी?" दूसरे यूजर ने चिंता जताते हुए कमेंट किया, "कुछ तो बीती होगी इस महिला पर जो इतनी कमजोर हो गई हैं। बेवजह कोई इतना पतला नहीं हो जाता। गणपति बप्पा इनकी रक्षा करें और मनोकामना पूरी करें।

सुनीता आहूजा के वीडियो पर उठे सवाल
सुनीता आहूजा के वीडियो पर उठे सवाल

एक अन्य यूजर ने सवाल पूछा, "क्या यार, गोविंदा जी कहां गायब हैं?" एक और ने लिखा, "गोविंदा जी कहां पर हैं? गणपति बप्पा घर पर आ रहे हैं और सुनीता जी का डांस देखकर दिल खुश हो गया।" गोविंदा के एक फैन ने लिखा, "पति को दुखी और दुनिया के सामने रुसवा करने के बाद खुद खुश हो रही है।" एक फैन ने लिखा, "इनसे अच्छा अपने पति की पूजा करो वो अच्छा है।" एक ने लिखा, "सुनीता जी को खुश देखकर बहुत अच्छा लगा। बस आप ऐसे ही खुश रहिए।"

पति गोविंदा पर अफेयर के आरोप लगा चुकी हैं सुनीता

बता दें, पिछले कुछ महीनों से गोविंदा और सुनीता का रिश्ता बेहद नाजुक दौर से गुजर रहा है। पिछले महीने सुनीता अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ मुंबई फैमिली कोर्ट में नजर आई थीं। बाद में गोविंदा के मैनेजर ने साफ किया था कि 2 साल पहले दी गई तलाक की अर्जी सुनीता आहूजा ने वापस ले ली है। जिसके बाद राखी सावंत संग फोन पर सुनीता आहूजा ने बताया था कि गोविंदा दूसरी शादी करने वाले थे इस वजह से उन्हें तलाक की याचिका वापस लेनी पड़ी।

सुनीता आहूजा के वीडियो पर उठे सवाल

इसके अलावा, सुनीता ने सार्वजनिक रूप से दावा किया था कि गोविंदा का अफेयर कोमल रानी स्वर्णकार नाम की एक उभरती हुई अभिनेत्री के साथ चल रहा है। हाल ही में जब गोविंदा को एयरपोर्ट पर कोमल के साथ देखा गया था, तब सुनीता ने अभिनेत्री के स्टाइल का मजाक उड़ाते हुए गोविंदा को 'शुगर डैडी' तक कह दिया था। इसके जवाब में गोविंदा ने भी मीडिया के जरिए सुनीता को ऐसी गलत बातें न करने की सख्त चेतावनी दी थी।

Updated on:
14 Sept 2026 07:33 am
Published on:
14 Sept 2026 07:06 am