बॉलीवुड

जब 13 साल की उम्र में इस कारण गोविंदा को चलने में होती थी दिक्कत, मां ने दिया ऐसा मंत्र कि दूर हो गई बीमारी

आज भले ही गोविंदा फिल्मों में काफी कम नजर आते हों लेकिन उनका क्रेज आज भी लोगों में बना हुआ है। अब वह अपने एक इंटरव्यू के चलते सुर्खियों में आ गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2021, 12:56 PM IST
govinda_.jpg
govinda

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा ने फिल्म इंडस्ट्री को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। 90 के दौर में उनका अलग ही जलवा हुआ करता था। उनकी बैक टू बैक कई फ़िल्में आईं थीं जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया। गोविंदा की एक्टिंग ही नहीं बल्कि उनके डांस और डायलॉग डिलीवरी के भी लोग फैऩ हुआ करते थे। आज भले ही वह फिल्मों में काफी कम नजर आते हों लेकिन उनका क्रेज आज भी लोगों में बना हुआ है। अब वह अपने एक इंटरव्यू के चलते सुर्खियों में आ गए हैं।

दरअसल, गोविंदा ने खुलासा किया कि एक वक्त ऐसा भी था जब वो ठीक से चल फिर भी नहीं पाते थे और बेहद कमज़ोर थे। गोविंदा ने बताया कि जब वह 13 साल के थे तब उनकी हड्डियां इतनी ज्यादा कमज़ोर थीं कि वो ठीक से चल फिर नहीं पाते थे। उसके बाद उन्होंने कहा कि जब वह 14 साल के हुए तो उन्हें उनकी मां ने 21 लाख बार गायत्री मंत्र पढ़ने की सलाह दी थी। जिसके बाद वह पूरी तरह ठीक हो गए। मां की सलाह के कारण गोविंदा आज तक कभी बीमार नहीं हुए।

वह कहते हैं कि मां का दिया हुआ वही विश्वास है कि मैं आज तक फिर दोबारा उतना बीमार कभी नहीं पड़ा। ऐसे में गोविंदा ने अपनी सफलता का श्रेय मां को ही देते हैं। बता दें कि हाल ही में गोविंदा ने अपनी पत्नी सुनीता आहूजा को करवाचौथ के मौके पर एक महंगा तोहफा दिया है, जिसके चलते वह काफी चर्चा में हैं।

गोविंदा ने ब्रांड न्यू बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट की है। इसकी तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने सुनीता के लिए लिखा, "मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी जिंदगी का प्यार, मेरे दो खूबसूरत बच्चों की मां. करवा चौथ की शुभकामनाएं। आई लव यू. तुम्हारे लिए मेरा प्यार का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। पर आज के लिए इस छोटे से गिफ्ट से माप लेना। तुम इस दुनिया में और भी बहुत सारी खुशियां डिजर्व करती हो। लव यू माई सोना।"

Published on: