1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस एक्टर के पिता ने ही खत्म कर दिया था अपना पूरा परिवार, जन्मदिन के दिन सबको गोली मार कर ली आत्महत्या

फिल्मों में आने से पहले उनके 20वें जन्मदिन पर उनकी जिंदगी पूरी तरह से तबाह हो गई थी और इसके पीछे उनके पिता का हाथ था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 25 Oct 2021, 5:30 PM IST

kamal_sadanah1.jpg

kamal sadanah

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल के साथ 1992 में आई फिल्म 'बेखुदी' में बतौर हीरो डेब्यू करने वाले कमल सदाना इंडस्ट्री से पूरी तरह गायब हो चुके हैं। उनका जन्म 21 अक्टूबर, 1970 को मुंबई में हुआ था। कमल ने बॉलीवुड की कुछ ही फिल्मों में काम किया है। क्योंकि वह बतौर एक्टर लोगों के दिलों में अपनी जगह नहीं बना पाए। लगातार फ्लॉप फिल्मों के चलते उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कमल सदाना का २०वां जन्मदिन उनके लिए तबाही लेकर आया था।

दरअसल, फिल्मों में आने से पहले उनके 20वें जन्मदिन पर उनकी जिंदगी पूरी तरह से तबाह हो गई थी और इसके पीछे उनके पिता का हाथ था। 21 अक्टूबर 1990 के दिन कमल अपने जन्मदिन सेलिब्रेशन की तैयारियों में जुटे हुए थे। लेकिन तभी उनके पिता ब्रिज सदाना ने पत्नी सईदा खान और बेटी नम्रता की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान बृज सदाना ने बेटे कमल पर भी गोली चलाई लेकिन वो कमल के कान को छूकर निकली और वो बाल-बाल बच गए।

यह भी पढ़ें: जब मुमताज का कर्ज चुकाने के लिए मीना कुमारी ने उनके नाम कर दी थी अपनी कीमती चीज

पत्नी और बेटी का कत्ल करके कमल के पिता ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पलभर में कमल का पूरा परिवार खत्म हो गया था। उनकी आंखों के सामने ये सारा वाक्या हुआ था। जिसकी वजह से उनके दिमाग पर गहरा असर हुआ। बाद में कमल की काउंसिलिंग करानी पड़ी थी। वे आज भी उस खैफनाक हादसे को याद करते हुए कहते हैं कि मुझे नहीं पता कि आखिर डैड ने ऐसा क्यों किया।

यह भी पढ़ें: जब मलाइका अरोड़ा जल्दबाजी में भूल गईं पैंट पहनाना, सोशल मीडिया पर सुनाया किस्सा

खबरों के मुताबिक, कमल की मां सईदा और पिता बृज सदाना के बीच अक्सर झगड़े होते थे। कहा जाता है कि उनके जन्मदिन वाले दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। शराब के नशे में गुस्से में बृज सदाना ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पहले वाइफ और फिर बेटी को गोली मारी। दोनों की स्पॉट पर ही मौत हो गई थी।