बॉलीवुड

Ground Zero के फौजी इमरान हाशमी ने ली कड़ी ट्रेनिंग, BSF के जवानों से सीखी फायरिंग, बेसिक प्रोटोकॉल और…

Ground Zero Emraan Hashmi: फिल्म ग्राउंड जीरो में इमरान हाशमी एक फौजी के रोल में दिखाई देंगे। इसके लिए उन्होंने रियल फौजियों से ट्रेनिंग ली है। यहां जानें कैसा रहा उनका ट्रेनिंग एक्सपीरियंस।
2 min read
• •
Updated: 10 Apr 2025, 5:54 PM IST
ground-zero-emraan-hashmi-new-military-role-training-film-release-date
इमरान हाशमी ग्राउंड जीरो

Ground Zero Emraan Hashmi: बॉलीवुड फिल्म ग्राउंड जीरो का ट्रेलर दर्शकों को पसंद आया। इस फिल्म में इमरान हाशमी एक बिलकुल नए और दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। वो इसमें बीएसएफ कमांडेंट के रूप में अपने करियर का सबसे इंटेंस किरदार निभा रहे हैं।

फिल्म रियल इवेंट्स पर आधारित है और बीएसएफ द्वारा किए गए पिछले 50 सालों के सबसे रोमांचक ऑपरेशन से प्रेरित है।

इमरान हाशमी का दमदार किरदार

फिल्म ग्राउंड जीरो में इमरान हाशमी एक ऐसे मिलिट्री अफसर की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जिनकी जिंदगी और जमीर दोनों दांव पर होते हैं। ये फिल्म एक हाई-स्टेक मिशन पर आधारित है, जिसमें इमरान अपने किरदार को बहुत ही इमोशनल और एक्शन से भरपूर तरीके से निभा रहे हैं।

फिल्म ग्राउंड जीरो के ट्रेलर का दृश्य

इस किरदार के लिए इमरान ने अपनी पूरी मेहनत और तैयारी की है। उन्होंने हाल ही में इस अनुभव के बारे में बात की और कहा, “एक मिलिट्री अफसर बनना हर एक्टर की ख्वाहिश होती है, मेरी भी थी।”

BSF जवानों के साथ की ट्रेनिंग

इमरान हाशमी ने अपने किरदार को असल दिखलाने के लिए श्रीनगर में असली BSF जवानों के साथ ग्राउंड ट्रेनिंग ली। उन्होंने कहा- “हम 5 दिन वहां ट्रेनिंग के लिए गए थे। हमें सलामी देना, प्रोटोकॉल फॉलो करना, कवर लेना, राइफल रीलोड करना और फायर करना सिखाया गया।” इमरान ने इस ट्रेनिंग को अपनी परफॉर्मेंस के लिए बहुत मददगार बताया। उन्होंने कहा, “एक बेसिक डिसिप्लिन वाली बॉडी लैंग्वेज होनी चाहिए, और इसका क्रेडिट मैं श्रीनगर के BSF जवानों को दूंगा।”

ग्राउंड जीरो रिलीज डेट

ग्राउंड जीरो को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन तेजस देवस्कर ने किया है। फिल्म ग्राउंड जीरो 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें साई ताम्हनकर, जोया हुसैन, मुकेश तिवारी जैसे सितारे भी हैं।

Updated on:
10 Apr 2025, 5:54 PM IST
Published on:
Also Read
View All
उत्तराखंड विवाद के बाद दलेर मेहंदी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मिका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’