बॉलीवुड

Gufi Paintal Passes Away: नहीं रहे महाभारत के ‘शकुनि मामा’, लम्बी बीमारी के बाद निधन

Gufi Paintal Passes Away: टीवी सीरियल महाभारत में शकुनि मामा यानी फेमस एक्टर गूफी पेंटल का निधन हो गया। गूफी पेंटल ने शकुनि मामा के किरदार से अलग ही पहचान बनाई थी। उनका अंतिम संस्कार आज शाम‌ 4 बजे ओशिवरा श्मशान भूमि में किया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 5 Jun 2023, 12:46 PM IST
महाभारत के 'शकुनि मामा' का निधन
महाभारत के 'शकुनि मामा' का निधन

Gufi Paintal Passes Away: महाभारत में 'शकुनी‌ मामा' का किरदार निभाकर मशहूर हुए वेटरन एक्टर गूफी पेंटल का सोमवार को निधन हो गया। 78 साल की उम्र में गूफी ने मुम्बई के‌ अस्पताल में अंतिम सांस ली। गूफी पेंटल ने भतीजे हितेन पेंटल ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उम्र संबंधी क‌ई‌ बीमारियों‌ से जूझ रहे गूफ़ी पेंटल का हार्ट अटैक से आज सुबह 9 बजे के करीब निधन हुआ है। दो दिन पहले उनकी तबीयत खराब होने की खबरें सामने आई थी। एक दिन पहले यानी रविवार को वेटरन एक्ट्रेस सुलोचना लाटकर चल बसी थी। अब एक्टर गूफी पेंटल के निधन की खबर ने हर किसी को फिर से गमगीन कर दिया।


10 दिनों से लड़ रहे थे जिंदगी और मौत की जंग

गूफी पेंटल को ज्यादा तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आईसीयू में उनका इलाज चल रहा था। बीते 10 दिन से वे जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे। पिछले दो दिनों उनकी तबीयत में सुधार आया था। लेकिन सोमवार को वे जिंदगी की जंग हार गए।

आज शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक का गुफी पेंटल का आज शाम 4 बजे ओशिवरा श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार होगा। एक हफ्ते पहले अभिनेता की तबियत बिगड़ी थी। उस समय उनको फरीदाबाद के एक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। बाद में ज्यादा तबीयत बिगड़ने लगी तो उन्हें मुंबई लाया गया

टीवी और फिल्मों में किया था काम

अभिनेता गुफी पेंटल ने अपने करियर में कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम किया थ। साल 1975 की फिल्म ‘रफू चक्कर’ से उन्होंने अभिनय करियर शुरू किया था। हालांकि उनको बीआर चोपड़ा के सीरियल 'महाभारत' में शकुनि मामा का किरदार से प्रसिद्ध मिली। 'महाभारत' के अलावा मिसेज कौशिक की पांच बहुएं, कर्ण संगिनी, जय कन्हैया लाल की जैसे कई सीरियलों में काम किया। इसके अलावा कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया, जिनमें रफ्फू चक्कर, दिल्लगी, देस परदेस, मैदान-ए-जंग, दावा, द रिवेंज: गीता मेरा नाम शामिल रही।

यह भी पढ़ें- दिग्गज एक्ट्रेस सुलोचना का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Updated on:
5 Jun 2023, 12:46 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Hanuman Ansh OTT Release: 450 करोड़ की कमाई के बाद OTT पर रिलीज होगी ‘हनुमान अंश’, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म, इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में और सीरीज

‘मर्दों को जन्नत में मिलती हैं 49 हूरें’, नसीरुद्दीन शाह ने उर्दू भाषा और सरकार की आलोचना करने को लेकर दिया बयान

कौन हैं ‘मितवा’ गाना गाने वाले शफकत अमानत अली? जो ब्लड कैंसर से लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग

‘मिर्जापुर’ के सेट पर इंटीमेट सीन पर निर्देशक का खुलासा, गुरमीत सिंह बोले- रिलीज से पहले भी दिखाए जाते हैं सीन

‘मुझे बुर्का पहनने से मना करने वाले तुम कौन हो?’, बुर्के और हिजाब पर शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान