बॉलीवुड

आतंकियों ने मंदिर के बाहर गुलशन कुमार पर चलाई थी 16 गोलियां, हिल गया था मुंबई, ये थी वजह

आंतकियों की नहीं मानी बात तो मंदिर के बाहर गुलशन कुमार पर दागी गईं थी 16 गोलियां, चली गई थी जान, ये थी वजह...  
2 min read
• •
May 05, 2020
gulshan kumar birth anniversary
gulshan kumar birth anniversary

म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज की स्थापना करने वाले गुलशन कुमार ( gulshan kumar birth anniversary ) ने जीरो से शुरुआत की थी। शुरुआती समय में वे अपने पिता के साथ जूस की दुकान चलाते थे। लेकिन उनकी किस्मत ने ऐसा पलटा खाया कि उन्हें खूब शोहरत मिली। बता दें कि गुलशन ( gulshan kumar ) के पिता की दिल्ली के दरियागंज में जूस की दुकान थी। कुछ समय बाद गुलशन ने अपना खुद का काम करने की सोची और दिल्ली में एक कैसेट्स की दुकान खोली। उन्होंने कई साल इस दुकान के लिए कड़ी मेहनत की और टी-सीरीज कंपनी को देश की सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनी के रूप में स्थापित कर दिया। टी-सीरीज आज म्यूजिक के मामले में दुनियाभर में नंबर वन कंपनी है।

22 साल पहले छोड़ गए थे दुनिया
गुलशन का जन्म 5 मई, 1956 को दिल्ली में हुआ था। 5 मई को उनकी जयंती आती है। 12 अगस्त, 1997 में गुलशन कुमार की हत्या कर दी गई थी। इस दिन सुबह-सुबह गुलशन पूजा के लिए मंदिर गए थे, जहां उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुंबई के अंधेरी स्थित जीतेश्वर महादेव मंदिर के बाद गुलशन कुमार पर 16 गोलियां चलाई गई थी। इस दौरान उनकी जान चली गई थी।

फिरौती ना देने के चलते जान से धोना पड़ा हाथ
दरअसल, गुलशन कुमार से अंडरवर्ल्ड फिरौती मांग रहा था जो उन्होंने देने से साफ मना कर दिया था। एक वेबसाइट के मुताबिक, दाऊद इब्राहिम ने गुलशन कुमार से 10 करोड़ की फिरौती मांगी थी।

Updated on:
05 May 2020 08:18 pm
Published on:
05 May 2020 08:16 pm
Also Read
View All
‘आपका काम सिर्फ मनोरंजन करना है’, नसीरुद्दीन शाह-अभिजीत दीपके की मुलाकात के बाद कलाकारों पर भड़के ‘महाभारत’ फेम पुनीत इस्सर

‘मैं दिल से इंडियन ही हूं’, ‘हनुमान अंश’ के पार्वती गाने में नजर आईं ईरानी एक्ट्रेस, बोलीं- मेरा भारत से पिछले जन्म का कनेक्शन

‘दृश्यम 3’ में तब्बू का किरदार क्यों है कहानी की रीढ़? निर्देशक अभिषेक पाठक ने खोला ट्विस्ट का राज

सिद्धू मूसेवाला के साथ अधूरा रह गया था राजा कुमारी का ये सपना, अब ‘ग्यारह’ से दी श्रद्धांजलि

AI विवाद पर राम गोपाल वर्मा ने किया पोस्ट, बोले- सेलिब्रिटीज ही बढ़ा रहे हैं आपत्तिजनक लिंक की पब्लिसिटी