बॉलीवुड

मेकर्स ने शेयर किया नवाजुद्दीन की फिल्म ‘हड्डी’ का मोशन पोस्टर, लोग बोले- ‘ये तो अर्चना पूरण सिंह हैं’

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को उनकी शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। अब जल्द ही वो अपनी नई फिल्म के साथ दस्तक देने वाले हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अपकमिंग फिल्म 'हड्डी' की घोषणा हो गई है। मेकर्स ने फिल्म से नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पहली झलक दिखाई है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। उनके लुक ने सभी को दंग कर दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Aug 2022, 1:31 PM IST
haddi movie motion poster
haddi movie motion poster

नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर आगामी फिल्म हड्डी (Haddi) का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। इसमें फिल्म रिलीज का भी खुलासा किया गया है। यह फिल्म अगले साल 2023 में रिलीज होगी। जी स्टूडियो ने एर मोशन पोस्टर जारी किया है, जिसमें एक्टर का लुक बेहद दमदार है। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक ट्रांसजेंडर के रूप में नजर आ रहे हैं। पोस्टर को देख आप पहचान नहीं पाएंगे कि ये नवाजुद्दीन सिद्दीकी हैं।

एक्टर का मेकअप इतना दमदार किया गया है कि उन्हें पहचान पाना मुश्किल है। मेकअप आर्टिस्ट ने कमाल का काम किया है। पोस्टर में नवाजुद्दीन के हाथ खून से सने नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उनके पास एक पैना हथियार रखा है जिस पर खून लगा हुआ है।

फिल्म के पोस्टर को धांसू रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोग इस पोस्टर पर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।

एक ने लिखा- मुझे लगा अर्चना पूरण सिंह हैं।

वहीं एक ने लिखा- क्या ये अर्चना पूरण सिंह जैसे नहीं लग रहे हैं?

एक अन्य ने लिखा- शायद आप अर्चना पूरण सिंह को टैग करना भूल गए हैं।

ये फिल्म एक रिवेंज-ड्रामा फिल्म होगी जोकि जी स्टूडियोज के बैनर तले बन रही है। फिल्म का निर्देशन अक्षत अजय शर्मा कर रहे हैं।

Published on: