बॉलीवुड

डेविड को मिल गई हिरोईन, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में हुई एंट्री, Varun Dhawan के साथ बनी जोड़ी

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Update: डेविड धवन की मूवी है जवानी तो इश्क होना है की एक्ट्रेस फाइनल हो गई है। इस मूवी में पहली बार वरुण धवन के साथ एक नई एक्ट्रेस के साथ जोड़ी बनी है।

2 min read
Dec 08, 2024

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Update: डेविड धवन की मूवी है जवानी तो इश्क होना है से जुड़ा मोस्ट अवेटेड अपडेट सामने आ गया है। इसकी एक्ट्रेस फाइनल हो गई है।

इसमें वरुण के साथ एक पैन-इंडिया एक्ट्रेस की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। इस घोषणा से कई तरह की अटकलें समाप्त हो गईं और फैंस भी चैन की सांस लेंगे।

दरअसल, जिस एक्ट्रेस के साथ वरुण धवन की जोड़ी बनी है वो कोई और नहीं फेमस एक्ट्रेस पूजा हेगड़े हैं। वो वरुण धवन के साथ है जवानी तो इश्क होना है में काम करती नजर आएंगी। पूजा हेगड़े और वरुण धवन आधिकारिक तौर पर डेविड धवन की अगली फिल्म में साथ काम करने के लिए तैयार हैं।

यह जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर साथ काम करने जा रही है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पूजा ने वरुण के साथ एक कैंडिड पल शेयर किया। तस्वीर के कैप्शन में लिखा- “यह जोड़ी ब्रेड के सपने देख रही है,चलो अपना अगला शेड्यूल पोस्ट करें?”

पूजा हेगड़े की आने वाली फिल्में

पूजा हेगड़े जल्द ही हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर देवा में नज़र आएंगी, साथ ही वह दक्षिण भारतीय फिल्मों जैसे सूर्या 44 और थलपति 69 में भी नजर आएंगी।

वरुण धवन की नई फिल्म 

वहीं वरुण धवन फेमस डायरेक्टर एटली द्वारा निर्मित अपनी आगामी फिल्म बेबी जॉन की रिलीज के लिए तैयारी कर रहे हैं। इसमें जैकी श्रॉफ को एक खतरनाक विलेन के रूप में देखा जाएगा। बेबी जॉन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कीर्ति सुरेश की बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

Published on:
08 Dec 2024 05:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर