बॉलीवुड

Haiwaan Twitter Reaction: अक्षय-सैफ की हैवान को किसी ने बताया- ब्लॉकबस्टर तो कोई हुआ क्लाइमेक्स देख हैरान, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

Haiwaan Twitter Reaction: सिनेमाघरों में हैवान फिल्म रिलीज हो चुकी है। अब फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखकर आए लोगों के रिएक्शन भी आ गए हैं। किसी ने फिल्म को बेहद शानदार बताया है तो एक ने कहा कि यह साल 2016 में आई फिल्म ओप्पम की तरह ही है।
2 min read
Sep 11, 2026
Haiwaan Twitter Reaction In Hindi akshay kumar saif ali khan film
हैवान फिल्म का आया पब्लिक रिव्यू (Photo Source- Twitter/@MRSKY1782)

Haiwaan Twitter Reaction In Hindi: अक्षय कुमार और सैफ अली खान के फैंस का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित एक्शन-क्राइम थ्रिलर फिल्म 'हैवान' आज, 11 सितंबर (2026) को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सालों बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही अक्षय और सैफ की इस सुपरहिट जोड़ी को देखने के लिए थिएटर्स में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में पहले दिन पहले शो को देखकर आए लोगों ने भी रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। किसी को फिल्म बेहद पसंद आई है तो किसी ने इसे बेहद निराशाजनक कहा है।

सोशल मीडिया पर लोगों के आए रिएक्शन

'हैवान' साल 2016 में आई प्रियदर्शन की ही सुपरहिट फिल्म मलयालम क्राइम थ्रिलर 'ओप्पम' (Oppam) की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। फिल्म की कहानी एक ब्लाइंड मार्शल आर्टिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक मासूम बच्ची की जान बचाने के चक्कर में एक बेरहम और साइकोपैथ हत्यारे के जाल में फंस जाता है। अब लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया है। 

सोशल मीडिया पर दर्शक अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी को देखकर बेहद खुशी जता रहे हैं और उनका कहना है कि दोनों की एक्टिंग भी शानदार है। ऐसे में एक यूजर ने फिल्म को 'उग्र, तीव्र और रोमांचक' बताते हुए लिखा, "हैवान एक जबरदस्त बदला लेने वाली थ्रिलर है। अक्षय और सैफ सर की एक्टिंग दमदार है, बैकग्राउंड म्यूजिक शानदार है और पहला हाफ काफी अच्छा है।" 

एक अन्य ने लिखा, “अक्षय कुमार की हैवान में एंट्री सूर्यवंर्शी से 1000 गुना बेहतर है।" एक और ने लिखा, हैवान जबरदस्त है। दमदार... मास-एंटरटेनर... रोमांचक...अक्षय कुमार और सैफ अली खान की बेहतरीन एक्टिंग, सॉलिड BGM और दिलचस्प फर्स्ट हाफ।” एक ने बताया कि फिल्म का क्लाईमेक्स काफी चौंकाने वाला है।"

एक और ने लिखा, “अक्षय पूरी फिल्म में एक बेरहम विलेन के रोल में हर पल खतरनाक लगे हैं और इतने मुश्किल किरदार को भी उन्होंने बहुत आसानी से निभाया है। वहीं, सैफ ने अपने रोल में काफी अच्छा कंट्रोल दिखाया है। उनके किरदार में कमजोरी या भावुकता दिखती है, लेकिन वह उसे कभी भी ज़्यादा भावुक नहीं होने देते। उनके हाव-भाव और बॉडी लैंग्वेज से ही कहानी का काफी हिस्सा बयां हो जाता है।”

एक अन्य ने निराशा जताते हुए लिखा, “सच कहूं तो, हैवान काफी हद तक ओप्पम जैसी ही लगती है। कई सीन और कहानी के हिस्से लगभग ओरिजिनल फिल्म जैसे ही हैं, और उन्हें नयापन देने की कोई खास कोशिश भी नहीं की गई है। अक्षय के किरदार में बहुत दम था, लेकिन अब तक ऐसा लगता है कि उसे ठीक से लिखा नहीं गया है। एडिटिंग भी काफी ऊपर-नीचे है, और गाने भी फिल्म में कुछ खास नहीं हैं।”

एक यूजर ने बताया कि हैवान की शुरुआत पूरे भारत में बहुत खराब रही है, ज्यादातर जगहों पर शो खाली जा रहे हैं। इसने पूरी इंडस्ट्री को चौंका दिया है। अब बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए फिल्म को जबरदस्त माउथ पब्लिसिटी की जरूरत होगी।

Updated on:
11 Sept 2026 11:33 am
Published on:
11 Sept 2026 11:27 am