बॉलीवुड

हमारी बहू सिल्क के प्रोड्यूसर और निर्माता को मिला नोटिस, सैलरी का भुगतान नहीं किया तो लिया जाएगा एक्शन

हमारी बहू सिल्क के प्रोड्यूसर और निर्माता को मिला नोटिस, सैलरी का भुगतान नहीं किया तो लिया जाएगा एक्शन
less than 1 minute read
• •
May 31, 2020
हमारी बहू सिल्क
हमारी बहू सिल्क

हमारी बहू सिल्क टीवी शो के मेकर्स और प्रोड्यूसर के खिलाफ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक नोटिस जारी किया है। जिसके तहत शो में काम करने वाले कलाकारों और टेक्नीशियनओं की बकाया सैलरी देने का आदेश दिया है। नोटिस में चेतावनी दी गई है 20 मार्च तक हुए काम की सैलरी का भुगतान जल्द से जल्द करना होगा, अन्यथा उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

इस नोटिस का फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी, जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे, ट्रेजर गंगेश्वर लाल श्रीवास्तव तथा चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने स्वागत किया और कहा कि इससे शो में काम करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

आपको बता दें कि फेडरेशन ने इन मुद्दों को लेकर 5 मार्च को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को एक पत्र लिखा था। जिसमें हमारी बहू सिल्क के निर्माता द्वारा कलाकारों और टेक्नीशियनओं को बकाया पैसे ना देने की ओर ध्यान आकर्षित करवाया गया था।

Published on:
31 May 2020 06:56 pm
Also Read
View All
‘घोर कलयुग चल रहा है’, गोविंदा-कोमल के लालबागचा दर्शन पर बोलीं पूनम पांडे, सुनीता आहूजा को किया सपोर्ट

मुश्ताक खान की उम्र और फिल्मों को लेकर गलत जानकारी पर बेटे ने तोड़ी चुप्पी, बताया कब आता है जन्मदिन

The Vvaan Review: हॉरर के साथ रोमांच का तड़का लगाती है सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’, पलक झपकाने का भी नहीं देती मौका

The Vvaan Twitter Reaction: सिद्धार्थ- तमन्ना की ‘वन’ देख किसी ने की छठ पूजा में आस्था की प्रशंसा, तो किसी ने बताया- मास्टपीस, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

‘सब कुछ ऊपरवाले की कृपा पर छोड़ दिया है’ ब्रह्मांड के रहस्यों और ईश्वर को लेकर अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट, हुआ वायरल