बॉलीवुड

हमारी वाली गुड न्यूज़ टीवी शो में प्रेग्नेंट सास की करेगी बहू देखभाल

हमारी वाली गुड न्यूज़ टीवी शो में प्रेग्नेंट सास की करेगी बहू देखभाल
less than 1 minute read
• •
Sep 27, 2020
 जूही परमार
जूही परमार

सास बहू के तानों बानो पर तैयार हुआ शो "हमारी वाली गुड न्यूज़" अक्टूबर माह से ऑन एयर होने जा रहा है। इस सीरियल की खास बात यह है कि इसमें कई नए प्रयोग देखने को मिलेंगे। इस शो में बताया गया है कि किस प्रकार एक सास प्रेग्नेंट होगी और उसकी बहू देखभाल करती नजर आएगी। इस शो का प्रसारण 20 अक्टूबर से ज़ी टीवी पर शुरू होगा। यह शो रविवार छोड़कर पूरे सप्ताह शाम 7:30 बजे से प्रसारित होगा।

एक रिपोर्ट के अनुसार शो की कहानी उत्तर प्रदेश के आगरा की पृष्ठभूमि पर आधारित एक तिवारी परिवार की कहानी है। जिसमें परिवार के लोग शादी के बाद बहू और बेटे से गुड न्यूज़ सुनने के लिए बेताब नजर आते हैं। कहानी में ट्विस्ट तब आता है। जब बहू प्रेग्नेंट नहीं होने के बाद सास उसे नीचा दिखाने और खरी खोटी सुनाने के लिए खुद मां बनने का फैसला कर लेती है। ज़ी टीवी ने इस शो का एक वीडियो भी शेयर किया है ।इस शो में एक्ट्रेस सृष्टि जैन बहू नव्या का किरदार निभा रही है। वहीं टीवी एक्ट्रेस जूही परमार सास रेणुका का किरदार निभाएंगी। सृष्टि और जूही के अलावा शो में शक्ति आनंद मुकुंद भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

Published on:
27 Sept 2020 05:07 pm
Also Read
View All
Vvaan Review: हॉरर के साथ रोमांच का तड़का लगाती है सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’, पलक झपकाने का भी नहीं देती मौका

The Vvaan Twitter Reaction: सिद्धार्थ- तमन्ना की ‘द वन’ देख किसी ने की छठ पूजा में आस्था की प्रशंसा, तो किसी ने बताया- मास्टपीस, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

‘सब कुछ ऊपरवाले की कृपा पर छोड़ दिया है’ ब्रह्मांड के रहस्यों और ईश्वर को लेकर अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट, हुआ वायरल

गोविंदा ने सोशल मीडिया पर उठे अफेयर के सवालों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- करिश्मा और रवीना संग भी गया हूं मंदिर

Mushtaq Khan Last Rites: मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन ने बताया कब और कहां होगा अंतिम संस्कार? फैंस को लेकर भी दिया बयान