बॉलीवुड

‘चार बर्तन होंगे तो खड़केंगे ही…’ हनुमान अंश के प्रोड्यूसर्स के बीच है मतभेद! सीक्वल पर रागिनी सोना ने दिया बयान

Hanuman Ansh Sequel: 450 करोड़ रुपये से अधिक कमाने वाली फिल्म 'हनुमान अंश' के प्रोड्यूसर्स के बीच अनबन हैं। ऐसे में को-प्रोड्यूसर के इसके सेंकड पार्ट को लेकर बड़ी जानकारी दी है।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2026, 10:48 AM IST
Hanuman Ansh Co- Producer Ragini Sona react on Sequel amid producers dispute

Hanuman AnshCo- Producer Ragini Sona On Sequel: दुनिया भर में 450 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने वाली फिल्म 'हनुमान अंश' के प्रोड्यूसर्स के बीच कथित अनबन की खबरे हैं। इस बीच फिल्म की सीक्वल को लेकर काफी टेंशन थी। अब खुद को-प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने साफ किया है कि इसके दूसरे पार्ट पर उनके मतभेदों का असर नहीं पड़ेगा। रागिनी ने माना कि टीम के अंदर मतभेद काफी ज्यादा रहे हैं, लेकिन वह आगे बढ़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि पहली फिल्म के रिलीज होने और शूटिंग के दौरान ही आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा की कहानी को कई हिस्सों में बढ़ाने को लेकर चर्चा हो चुकी थी।

अनबन पर को-प्रोड्यूसर रागिनी का बेबाक बयान

रागिनी सोना ने गोवा में आयोजित 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) 2026 में मीडिया से खास बातचीत की। इस दौरान जब उनसे उस फिल्म की बड़ी सफलता के बाद चारों प्रोड्यूसर्स के बीच अनबन की अटकलों को लेकर सवाल पूछा गया तो रागिनी ने कहा कि वह इससे पूरी तरह इनकार नहीं करेंगी क्योंकि चार बर्तन साथ होंगे तो खड़केंगे ही और कभी-कभी मतभेद हो जाते हैं। इस फिल्म को अनुप्रिया नागर, विशाल चतुर्वेदी, रागिनी सोना और नम्रता सिंह ने प्रोड्यूस किया है।

हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि प्रोड्यूसर्स पब्लिकली विवाद नहीं बढ़ाना चाहते। रागिनी के मुताबिक, कई बार कुछ लोग गलतियां करते हैं, लेकिन टीम साथ है, एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस और इवेंट्स में नजर आ रही है, जो उनके साथ खड़े होने को दर्शाता है। इससे पहले टीम के एक बयान में यह भी साफ किया गया था कि केवल डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी और नम्रता सिंह ही फिल्म के पीआर, मार्केटिंग, अवॉर्ड्स और पार्टनरशिप को संभालने के लिए अधिकृत हैं।

सीक्वल प्लान और 'रामायण' से तुलना पर क्या बोलीं रागिनी?

सीक्वल को लेकर रागिनी सोना ने कहा कि आपसी मतभेदों से फ्रेंचाइजी के भविष्य पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 'हनुमान अंश 1' की शूटिंग के समय ही निर्माताओं ने पार्ट 2 बनाने का फैसला कर लिया था। उनके अनुसार, नीम करोली बाबा से जुड़ी कथाएं इतनी विस्तृत हैं कि उन्हें एक फिल्म में नहीं समेटा जा सकता, इसलिए कम से कम तीन हिस्सों या संभवतः दो से तीन पार्ट पर विचार किया गया था। पहली फिल्म में काफी समय लग जाने के कारण दूसरे भाग पर काम शुरू करने का मौका नहीं मिल पाया।

बॉक्स ऑफिस यात्रा को याद करते हुए रागिनी ने बताया कि शुरुआत में फिल्म को स्क्रीन मिलने में दिक्कत हुई और पहले दो हफ्तों में रिस्पॉन्स भी धीमा रहा, लेकिन इसे एक हफ्ते और चलाने के फैसले ने रुख बदल दिया। उन्होंने कहा कि टीम का मकसद शुरुआत से ही अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुंचना था, न कि केवल बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर ध्यान देना।

वहीं, रागिनी ने नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही और रणबीर कपूर, साई पल्लवी व यश अभिनीत 'रामायण' से तुलना किए जाने पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि दोनों फिल्मों का उद्देश्य और बजट अलग है, इसलिए इनकी तुलना का कोई वास्तविक आधार नहीं है।

Updated on:
25 Nov 2026, 10:48 AM IST
Published on: