बॉलीवुड

12 जनवरी को प्रकट हुए ‘हनुमान’, देखने के लिए उमड़ी हजारों की भीड़, लगे जय श्री राम के नारे

HanuMAN Box Office Collection Day 1: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है। इस भव्य समारोह में शामिल होने के लिए कई बॉलीवुड और साउथ की हस्तियों को न्योता भेजा गया है, इसी बीच निर्देशक प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘हनुमान’ शुक्रवार को 12 जनवरी को रिलीज हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jan 2024, 4:55 PM IST
hanuman.jpg
फिल्म की कहानी हनुमान की जन्मभूमि के नाम से प्रचलित अंजनाद्रि गांव की है।

HanuMAN Box Office Collection: तेजा सज्जा स्टारर ‘हनुमान’ को रिलीज के पहले दिन दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म हनुमान को देखने के लिए सिनेमाघरों में ऑडियंस की खूब भीड़ पहुंच रही है। प्रशांत वर्मा की पौराणिक सुपरहीरो फिल्म 'हनुमान' ने बॉक्स ऑफिस पर कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर मैरी क्रिसमस से बेहतर प्रदर्शन किया।

तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान' को एक साधारण व्यक्ति के रूप में चित्रित किया गया है जो अप्रत्याशित रूप से महाशक्तियाँ प्राप्त करता है और अपने भीतर एक नई शक्ति की खोज करता है। फिल्म की कहानी हनुमान की जन्मभूमि के नाम से प्रचलित अंजनाद्रि गांव की है।

फिल्म की कहानी में ये गांव काल्पनिक है। लेकिन, इस गांव के एक लड़के को एक दिन रुद्रमणि मिल जाती है। ये रूद्रमणि हनुमान के उस रक्त से बनी है जो उन पर इंद्र के वज्र के प्रहार के समय निकला था। इस मणि का आज की दुनिया से प्रशांत वर्मा ने बेहद खूबसूरत रिश्ता बनाया है और जिन लोगों ने भी ये फिल्म देखी है उन्हें पसंद आ रही है। थियेटर में जैसे ही भगवान हनुमान प्रकट होते दर्शकों में जय श्री राम के नारे लगने लगते।

जानें शुक्रवार को पहले दिन की कमाई (HanuMAN Box Office Collection Day 1)
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘हनुमान’ ने रिलीज के पहले 7.56 करोड़ की कमाई की है। 2 घंटे 38 मिनट लंबी फिल्म हनुमान को बुकमायशो पोर्टल पर 10 में से 9.7 रेटिंग मिली है। फिल्म को तेलुगु, मलयालम, तमिल, हिंदी और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया है।

Published on: