
धनुष स्टारर इस फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है।
Captain Miller Box Office Collection Day 1: इस महीने के दूसरे शुक्रवार को 12 जनवरी को कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं। जिसमें 'मेरी क्रिसमस', 'अयलान', 'गुंटूर कारम' और'हनुमान' जैसी फिल्मों ने थिएटर्स में दस्तक दी। इन सबके बीच धनुष की 'कैप्टन मिलर' ने भी सिनेमाघरों में एंट्री ली। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार धनुष की मूवी पहले दिन ही दर्शकों के दिल में जगह बना पाने में सफल रही।
कैप्टन मिलर ने शुक्रवार को जानें कितने का किया कलेक्शन ( Captain Miller Box Office Collection Day 1)
Sacnilk के अर्ली ट्रेड के अनुसार 'कैप्टन मिलर' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले ही दिन अच्छा प्रदर्शन किया और भारत में कुल 8.7 करोड़ की कमाई की। धनुष स्टारर 'कैप्टन मिलर' ने अच्छे नंबर्स से बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग ली है। अब यह देखना बाकी है कि पोंगल/मकर संक्रांति की यह रिलीज फिल्म वीकेंड पर कितना कलेक्शन कर पाती है। बता दें कि एडवांस बुकिंग में फिल्म के 2 करोड़ से ज्यादा टिकट्स बिक गए थे।
फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म में धनुष के अलावा शिव राजकुमार, प्रियंक मोहन, सुदीप किशन, विनोथ किशन, नासर जैसे एक्टर्स हैं।
Published on:
13 Jan 2024, 3:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.