4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपने देश के लिए हमास से जंग लड़ रहा था इजराइल का ये हीरो, गाजा में बुरी तरह घायल; फैंस मांग रहे दुआ

अस्पताल के एक प्रवक्ता ने कहा, 35 वर्षीय इदान अमेदी तेल अवीव के पास शेबा तेल हाशोमर मेडिकल सेंटर के आईसीयू में गंभीर हालत में हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Krishna Pandey

•

Updated: 13 Jan 2024, 12:00 PM IST

_israeli_actor_idan_amedi_1.jpg

इजरायल के कई अभिनेता भी सैन्य बल में शामिल हो गए हैं और अपने देश के लिए गाजा से लड़ रहे हैं।

Israel-Hamas War: हमास के इजरायल पर हमले के बाद अभिनेता इदान अमेदी अपने देश के सैन्य बल में शामिल हो गए थे और अपने देश के लिए लड़ाई लड़ रहे थे। हाल ही में गाजा पट्टी में हमास के आतंकवादियों से लड़ते हुए इदान अमेदी घायल हो गए हैं। जिसके बाद उनके फैंन ने जल्द ठीक होने की कामना की है।

लोकप्रिय नेटफ्लिक्स वेब सीरीज 'फौदा' के स्टार इदान अमेदी को गाजा में चल रहे युद्ध में गंभीर चोटों के कारण भर्ती कराए जाने के बाद आईसीयू से छुट्टी दे दी गई है। अब उन्हें रामत गान शहर के शीबा मेडिकल सेंटर के ट्रॉमा सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: फेमस यूट्यूबर की पत्नी का फूट-फूटकर रोने का 1 मिनट 22 सेकंड का वीडियो वायरल, देखकर रो देंगे आप

फौदा स्टार इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) में एक रिजर्विस्ट थे और कॉम्बैट इंजीनियरिंग कोर में सेवारत थे। उनके शरीर पर धारदार हथियार से चोट लगी थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सैन्य सेवा के पलों को साझा किया था, और कहा था, "यह 'फौदा' का सीन नहीं है, यह वास्तविक जीवन है।" उन्होंने कहा कि वह और उनके साथी सैनिक 7 अक्टूबर 2023 के हमास नरसंहार के पीड़ितों के लिए चिंतिंत थे।

अमेदी ने कहा, "ईश्वर और हम उनके खून का बदला लें।" लोकप्रिय वेब सीरीज में अमेदी ने सागी की भूमिका निभाई है, जो डोरोन की अध्यक्षता वाली आतंकवाद-विरोधी इकाई का सदस्य है, जिसे अभिनेता लियोर रज ने निभाया है।