बॉलीवुड

साउथ सिनेमा फिर निकला आगे! ‘हनुमान’ का टीजर आते ही उड़ी ‘आदिपुरुष’ की खिल्ली, VFX ने जीता दिल

फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है। फिल्म के वीएफएक्स को लकर बवाल मचा हुआ है। इस बीच अब फिल्म 'हनुमान' का टीजर (Hanuman Teaser) रिलीज हो गया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हल्ला मचा हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2022, 11:18 AM IST
hanuman teaser
hanuman teaser

फिल्म मेकर प्रशांत वर्मा ने सोमवार को अपनी अपकमिंग फिल्म हनुमान का टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के वीएफएक्स कमाल के हैं। इस फिल्म के विजुअल्स देख लोगों को हाल ही में रिलीज हुए 'आदिपुरुष' के ट्रेलर की याद आ गई है।

'हनुमान' का टीजर रोंगटे खड़े कर देने वाला है। टीजर में बेकग्राउंड में संस्कृत के श्लोक दोहराए जा रहे हैं जो फिल्म के सीन को और भी दमदार बना रहे हैं।

टीजर में बर्फ से बनी शिवलिंग दिखाई गई है, जिसमें भगवान हनुमान की झलक है। टीजर में हम नायक को भगवान हनुमान के पारंपरिक हथियार गदा को लेकर दुश्मनों का बहादुरी से सामना करते देख सकते हैं।

प्रशांत वर्मा ने इस फिल्म के बारे में कहा, 'अगर आप मेरी कुछ फिल्म देखेंगे तो भी आपको कुछ पौराणिक संदर्भ ( mythological references) मिल जाएंगे। हम पहली बार पौराणिक चरित्र हनुमान पर एक पूरी फिल्म बना रहे हैं। हम बहुत सारे किरदारों के साथ सिनेमैटिक यूनिवर्स बना रहे हैं। हम पहले ही अधीरा नाम की एक फिल्म का ऐलान कर चुके हैं। वहीं हमारी प्लानिंग मे एक फीमेल बेस्ड सुपरहीरो फिल्म की भी योजना है। ये सभी फिल्में हमारी पौराणिक कथाओं से इंस्पायर होंगी लेकिन इन्हें आधुनिक दौर में सेट किया जाएगा। वर्मा ने कहा कि मैं रियलस्टिक फिल्मों के बेहतर टीज़र और ट्रेलर बनाने के लिए बदनाम हूं, लेकिन पहली बार, मुझे भरोसा है कि मैंने अपने टीज़र और ट्रेलर से बेहतर फिल्म बनाई है।'

अब लोग इस टीजर की तुलना हाल ही में रिलीज हुई ओम राउत की प्रभास और सैफ स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' से कर रहे हैं। हनुमान के आगे आदिपुरुष का खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि हनुमान का वीएफएक्स प्रभास की 'आदिपुरुष' से हजार गुना ज्यादा अच्छा है।

एक यूजर ने लिखा है- इंडियन सिनेमा की अगली बड़ी पेशकश।

एक यूजर ने लिखा है- 'हनुमान' का बजट 12 करोड़ और 'आदिपुरुष' का बजट 600 करोड़।

एक ने कहा है, 'हनुमान का टीजर आदिपुरुष से बढ़िया है, हनुमान का टीजर देखने के बाद मैं कह सकता हूं कि बॉलीवुड फ्रॉड है और ब्लैक मार्केट है। आदिपुरुष 500 करोड़ की फिल्म नहीं हो सकती।'

'हनुमान' को पूरे भारत में रिलीज होने की उम्मीद है और यह तेलुगु, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी।

हनुमान फिल्म में तेजा सज्जा, अमृता अय्यर, वरलक्ष्मी सरथकुमार जैसे सितारों ने अहम भूमिका निभाई है। वहीं राज दीपल शेट्टी, विनय राय, सत्या जैसे सितारें भी नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी और डायरेक्शन प्रशांत वर्मा ने किया है और प्रोड्यूस की है निरंजन रेड्डी ने।

Published on: