मिथुन चक्रवर्ती का असली नाम गौरांग चक्रवर्ती है। उन्होंने 1976 में 'मृगया' से अपने करियर की शुरुआत की थी। अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने भारतीय सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई।
मिथुन चक्रवर्ती, जिन्हें फिल्मी दुनिया में 'डिस्को डांसर' कहा जाता है वह 16 जून को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका सफर हिंदी सिनेमा में बेहद यादगार और मोटीवेट करने वाला रहा है। अपने पहले ही फिल्म 'मृगया' के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड मिला था। इसके बाद उन्होंने करीब 350 फिल्मों में काम किया।
मिथुन चक्रवर्ती का असली नाम गौरांग चक्रवर्ती है। उन्होंने 1976 में 'मृगया' से अपने करियर की शुरुआत की थी। अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने भारतीय सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई। मिथुन दा का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है क्योंकि उन्होंने 249 फिल्मों में मुख्य अभिनेता का किरदार निभाया है।
सफलता की ऊंचाइयों को छूने के बाद, मिथुन दा के जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब उनकी 33 फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप हो गईं। यह दौर 1993 से 1998 तक चला। लेकिन इसके बावजूद, उनके स्टारडम का जादू डायरेक्टर्स पर ऐसा छाया रहा कि उन्होंने तब भी 12 नई फिल्में साइन कीं।
फिल्मों के अलावा, मिथुन चक्रवर्ती एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। वह मोनार्क ग्रुप के मालिक हैं और उनके पास ऊटी और मैसूर में कई लग्जरी होटल्स हैं। मिथुन चक्रवर्ती की कुल संपत्ति 40 मिलियन डॉलर है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 312 करोड़ रुपये होती है। उनके होटल्स में हर तरह की लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जैसे कि फिटनेस सेंटर और इनडोर स्विमिंग पूल।
अस्सी के दशक में मिथुन चक्रवर्ती सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले अभिनेता थे। यह 1986 की बात है, जब इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, और जीतेंद्र जैसे सुपरस्टार्स का राज था। इस दौर में मिथुन दा ने अपने करियर की ऊंचाईयों को छुआ और सबसे ज्यादा टैक्स चुकाकर एक मिसाल कायम की।
मिथुन चक्रवर्ती का असली नाम गौरांग चक्रवर्ती है और उन्होंने 1972 में योगिता बाली से शादी की। मिथुन चक्रवर्ती को पेट डॉग्स का भी बहुत शौक है और उनके मुंबई में दो बंगले हैं, एक बांद्रा में और दूसरा मड आइलैंड में।