बॉलीवुड

मराठी बोलकर Sagarika Ghatge के परिवार वालों को किया था जहीर खान ने इम्प्रेस, जानिए पूरी लव स्टोरी

सागरिका घाटगे और जहीर खान की लव स्टोरी है काफी दिलचस्प मराठी बोलकर जहीर खान ने सागरिका के पेरेंट्स को मनाया
2 min read
sagarika_ghatge.jpg
Sagarika Ghatge Zaheer Khan Love Story

नई दिल्ली: फिल्मी जगत और क्रिकेट जगत का गहरा नाता है। मैदान पर बोलर की गेंद पर चौके-छक्के लगाने वाले क्रिकेटर्स अक्सर बॉलीवुड हसीनाओं के प्यार में क्लीन बोल्ड हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान और एक्ट्रेस सागरिका घाटगे के साथ। सागरिका फिल्म 'चक दे इंडिया' जैसी सुपरहिट फिल्म से काफी पॉपुलर हुई थीं। फिल्म में सागरिका ने प्रीति सबरवाल की भूमिका निभाई थी। 8 जनवरी को सागरिका अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर हम आपको बताते हैं सागरिका और जहीर खान की लव स्टोरी के बारे में-

सागरिका घाटगे और जहीर खान की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों ने कभी नहीं सोचा था कि वो एक-दूसरे के हमसफर बनेंगे। पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद बेदी और सागरिका की आपस में जान पहचान थी। उनके जरिए ही जहीर और सागरिका का मिलना हुआ था। पहली मुलाकात में ही दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे।

साल 2017 को जहीर खान ने आईपीएल सीजन के दौरान सागरिका को प्रपोज किया था। सागरिका ने बताया था कि उनके लिए वह काफी हैरान करने वाली बात थी। इसके बाद दोनों ने गोवा में जाकर सगाई की थी। वहीं, सागरिका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे जहीर ने उनके पेरेंट्स को शादी के लिए मनाया था। उन्होंने बताया था कि उनके परिवार में हर एक सदस्य खेल का फैन है। ऊपर से जहीर खान बहुत अच्छी मराठी भी बोल लेते हैं।

चूंकि सागरिका एक मराठी फैमिली से हैं तो उनकी मां को जहीर की ये बात काफी पसंद आई। जिसके बाद 23 नवंबर साल 2017 को जहीर और सागरिका ने कोर्ट मैरिज की। सागरिका ने चक दे इंडिया के अलावा 2012 में फिल्म रश में भी काम किया है। रश फिल्म में उनके साथ इमराम हाशमी लीड रोल में थे।

Published on:
07 Jan 2021 10:16 pm
Also Read
View All
नीम करोली बाबा के परिवार को कैसी लगी हनुमान अंश? डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने किया खुलासा, बोले- पोते से होती है बात

सलमान खान फिल्म्स पर फूटा गुस्सा अमाल मलिक का गुस्सा, क्रेडिट न मिलने पर बोले- तुम लोगों ने गड़बड़ की है

Haiwaan Box Office Collection Day 1: ओपनिंग पर ‘हनुमान अंश’ ने चटाई ‘हैवान’ को धूल, 36वें दिन नीम करोली बाबा की फिल्म हुई 200 करोड़ पार

‘घर के मंदिर के लिए लिखा था गाना’, ‘हनुमान अंश’ के सिंगर श्रेयस धर्माधिकारी ने 200 करोड़ पार होने बाद किया खुलासा

जब प्रीति जिंटा का IVF से बच्चों को जन्म देने पर छलका था दर्द, बोली थीं- कभी-कभी बस रोने का मन करता था