90 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस तब्बू आज 52 साल की हो गई हैं। तब्बू आजतक कुंवारी हैं, हालांकि उनकी जिंदगी में उन्हें प्यार तो कई बार हुआ है, लेकिन उन्होंने शादी किसी से नहीं की है। अक्सर ये सवाल उठता है कि आखिर उन्होंने शादी क्यों नहीं की तो चलिए हम आपको बताते हैं।
बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) आज 52 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 4 नवंबर 1970 को हैदाराबाद के मुस्लिम परिवार में हुआ था। एक्ट्रेस 90 के दशक से लेकर अब तक अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों को खूब एंटरटेन कर रही हैं। तब्बू इतनी सेक्ससफुल होने के बावजूद आज तक कुंवारी हैं।
कई मौकों पर तब्बू खुद के कुंवारी रहने का कारण मशहूर अभिनेता अजय देवगन को बताती रही हैं। बता दें कि, अजय और तब्बू एक दूसरे के बेहद अच्छे दोस्त हैं।
दोंनों ने एक साथ कई ब्लॉकबस्टर में एक्टिंग की है। दोनों बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। अजय देवगन के साथ, तब्बू ने विजयपथ (1994), हकीकत (1995), ठक्षक (1999), दृश्यम (2015), गोलमाल अगेन (2017) और दे दे प्यार दे (2019) जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।
यह भी पढ़ें- धमाकेदार होने वाला है नवंबर
तब्बू ने अब तक शादी क्यों नहीं की इसका जवाब उन्होंने खुद ही एक इंटरव्यू के दौरान दिया था। उन्होंने बताया था कि उनकी शादी न होने का बड़ा कारण अजय देवगन हैं।
दरअसल तब्बू के कजिल समीर आर्या और अजय देवगन एक्ट्रेस के पड़ोसी थे। तब्बू से मिलने वाले हर लड़के पर उनकी नजर रहती थी। उन्होंने बताया था कि अगर कोई लड़का उनके आसपास दिखता था तो दोनों मिलकर उनकी पिटाई कर देते थे। इसलिए अब तक उनकी शादी नहीं हो पाई।
वहीं एक बार कपिल शर्मा के शो पर एक बार तब्बू और अजय देवगन आए थे। इस दौरान दोनों ने अपने कुछ पुराने किस्से फैंस के साथ शेयर किए थे। कपिल ने अजय और तब्बू से उनके कॉलेज के दिनों के बारे में पूछा था। जिसके बारे में तब तब्बू ने बताया था कि अजय देवगन उनसे किसी को भी बात नहीं करने देते थे।
कपिल शर्मा ने शो पर सवाल किया था कि सर दोस्त नहीं बोलते थे कि लड़की से फ्रेंडशिप करवा दो। अजय देवगन ने तुरंत जवाब में कहा था कि ‘नहीं।’ वहीं, तब्बू ने बताया था कि उल्टा कांपते थे सब लोग क्योंकि इन सबने ऐसा घेराव करके रखा था। दूर से ही मालूम पड़ता था कि इनका कुछ है, कोई चक्कर है। तो ये लोग शुरू होने से पहले ही खत्म करा देते थे।
तब्बू को लेकर कहा जाता है कि उनका अफेयर साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन से भी था। हालांकि, उस वक्त वह पहले से ही शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे थे। लेकिन इसके बावजूद दोनों का रिश्ता पंद्रह साल तक चला। तब्बू ने नागार्जुन के प्यार में मुंबई छोड़ हैदराबाद में घर तक ले लिया था। लेकिन दोनों की शादी नहीं हो सकी। क्योंकि नागार्जुन अपनी पत्नी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे।
तब्बू ने छोटी सी उम्र से फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। एक्ट्रेस को पहला मौका देव आनंद ने ‘हम नौजवान’ से दिया था। उस समय तब्बू की उम्र महज 14 साल की थी और उन्होंने रेप पीड़िता की भूमिका निभाई थी। उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था।
तब्बू ने अभिनेत्री के रूप में अपनी करियर की शुरुआत साल 1991 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म कुली नंबर 1 में वेंकटेश के अपोजिट काम किया था। एक्ट्रेस की पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद एक्ट्रेस ने ‘विजयपथ’ में अजय देवगन के अपोजिट में काम किया।
एक्ट्रेस ने इसके बाद पीछे मुड़ कर नहीं देखा। उन्होंने अपने करियर में बीवी नंबर 1, हुतूतू, हेरा फेरी, मकबूल, चीनी कम, हैदर, दे दे प्यार दे, भूल भुलैया 2 समेत कई फिल्मों में काम किया है।
यह भी पढ़ें- बिग बॉस या मैच मेकिंग शो!