बॉलीवुड

फरमानी नाज के खिलाफ बड़ा एक्शन, यूट्यूब से हटाया गया ‘हर हर शंभू’, जानें वजह

इंडियन आइडल फेम फरमानी नाज शिव भजन हर-हर शंभू...शिवा महादेवा शंभू गाने को गाकर सुर्खियों में आ गईं। फरमानी नाज से कुछ मुस्लिम कट्टरपंथी इस समय नाराज चल रहे हैं, वजह ये है कि फरमानी ने भगवान शिव के ऊपर एक गीत गाया है। अब इस बीच एक और मुसीबत उनके सामने आ गई है। फरमानी नाज का गाना यू-ट्यूब से हटा दिया गया है। इसके पीछे की वजह का खुलासा भी हो गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Aug 2022, 9:53 AM IST
 farmani naaz
farmani naaz

फरमानी नाज की मसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जब से सिंगर ने हर हर शंभू गाना गाया है सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब सिंगर पर गाना चोरी करने का आरोप लगा है। ये आरोप राइटर जीतू शर्मा ने लगाया है। उनका आरोप है कि इस गाने को बिना उन्हें क्रेडिट दिए यू-ट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। अब कॉपी राइट को लेकर फरमानी नाज के इस गाने को यू-ट्यूब (You Tube) से भी हटा दिया गया है।

एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान जीतू शर्मा ने कहा कि फरमानी नाज के गाने से उन्हें कोई समस्या नहीं है। उन्होंने इस गाने के लिए लिखने में काफी मेहनत की थी, इसलिए वे चाहते थे कि उन्हें गाने का क्रेडिट दिया जाए जो फरमानी नाज ने नहीं दिया था। फरमानी नाज को पता था कि ये गाना उनका ओरिजनल नहीं है, लेकिन फिर भी वो लगातार इस मुद्दे को इग्नोर करती रहीं। जीतू शर्मा के पास गाने का कॉपी राइट हैं। जीतू शर्मा की शिकायत के बाद यूट्यूब ने फरमानी नाज के खिलाफ एक्शन लिया।

बता दें कि जिस गांव रतनपुरी से फरमानी नाज का संबंध है वो काफी रूढिवादी गांव माना जाता है। जहां पर महिलाएं घर से बाहर खेत में गोबर डालने जाती हैं तो पूरी तरह से अपना शरीर ढककर ही जाती हैं। उसी गांव की फरमानी नाज और व उनके गायक भाई फरमान नाज ने मुंबई में इंडियन आइडल के मंच में पहुंचकर धूम मचा दी थी।

इसी बीच कांवड़ के दौरान भक्ति गीत भी फरमानी नाज ने यू-ट्यूब पर लांच किया था। फरमानी नाज ने कांवड़ यात्रा के दौरान प्रवेंद्र सिंह और राहुल मुल्हेड़ा के साथ मिलकर हर-हर शंभू...शिवा महादेवा शंभू भक्ति गीत गाया था। जिसके बाद वो मुस्लिम उलमाओं के निशाने पर आ गई थीं।

Published on: