Natasa Hardik Pandya: एक्ट्रेस नताशा से अलग होकर पहली बार हार्दिक पांड्या ने एक खास इंसान की फोटो शेयर की है। इसे देखकर फैंस बोले कि इतना समय क्यों लगाया।
Hardik Pandya Instagram: हार्दिक पांड्या और नताशा के तलाक के लगभग 2 महीने होने वाले हैं। तलाक अनाउंस करने से पहले ही नताशा अपने घर सर्बिया चली गई थीं। कुछ इन दिनों पहले ही मुंबई लौटीं है। अपने बेटे अगस्त्य को भी साथ लेकर आई है। ऐसे में पहले खबर थी कि नताशा और हार्दिक दोनों बेटे की वजह से साथ आ सकते हैं और अब ये खबर सच होती नजर भी आ रही है। हार्दिक पांड्या कभी-कभी ही इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते नजर आते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। हर कोई नताशा और हार्दिक के मिलने के इंतजार करने लगा। सोशल मीडिया पर हंगामा है कि नताशा और हार्दिक दुबारा अपने बेटे की वजह से एक हो सकते हैं।
नताशा और हार्दिक दोनों एक ऐसे कपल कहे जाते थे जो एक दूसरे को पूरा करते थे। अचानक दोनों का गहरा प्यार खत्म हो गया। फरवरी में शुरू हुए आपसी मतभेद 18 जुलाई को खत्म हुए जब कपल ने अपना तलाक अनाउंस किया। उससे पहले तलाक की अफवाह तेज थी जो दोनों ने नताशा और हार्दिक ने कंफर्म कर दी। अब तलाक के 55 दिन बाद हार्दिक ने पोस्ट किया। उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे महत्वपूर्ण इंसान की फोटो शेयर की। अपनी मां- पापा या भाई नहीं बल्कि वो इंसान उनका बेटा अगस्त्य है। हार्दिक तलाक के लंबे अरसे बाद बेटे से मिले हैं। हार्दिक ने जो फोटो शेयर की जिसमें उनका बेटा गणपति बप्पा की मूर्ति के सामने हैं और उन्हें काफी गौर से देख रहा है। इस फोटो पर हार्दिक ने एक दिल का इमोजी बनाया और एक चेहरे पर दिल वाला इमोजी शेयर किया। अब फैंस को कहना है कि उनका बेटा उनकी पूरी दुनिया है और वह दिल वाले इमोजी से यही कहना चाहते हैं कि तुम मेरा सब कुछ हो। मैं तुमसे बेहद प्यार करता हूं।
नताशा और हार्दिक दोनों ही अब अलग-अलग रहते हैं। कपल तलाक के बाद अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। ऐसे में हार्दिक पांड्या के इस पोस्ट पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिख, “हार्दिक तुम अपने बेटे से बेहद प्यार करते हो। तुम एक बेहतरीन बाप हो।” दूसरे ने लिखा, “नताशा तुमने गणेश चतुर्थी पर एक पिता को उनके बेटे से मिलवाया वाह।” चौथे ने लिखा, हार्दिक तुम हमेशा खुश रहो और अच्छा गेम खेलते रहो।” एक अन्य यूजर ने लिखा कि नताशा और हार्दिक आप दोनों के बीच अब क्या है हम लोग नहीं जानते, पर इन चीजों में बेटे को मत घसीटो।