हरमन बावेजा को न सिर्फ फिल्मों में निराशा मिली बल्कि उनके रिलेशनशिप भी ज्यादा लंबे वक्त तक नहीं चले थे। एक्टर ने प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से अपना डेब्यू किया था।
नई दिल्ली: फिल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री करने वाले एक्टर हरमन बावेजा का जन्म 13 नवंबर 1980 को हुआ था। जब हरमन ने बॉलीवुड में कदम रखा था तो उन्हें ऋतिक रोशन का लुक अलाइक कहा जाता था। उनके गुड लुक्स पर काफी लड़कियां फिदा थीं। लेकिन हरमन का सिक्का बॉलीवुड में चल नहीं पाया। एक के बाद एक फ्लॉप फिल्मों के कारण आज हरमन बावेजा इंडस्ट्री से दूर हो चुके हैं।
प्रियंका चोपड़ा के साथ किया डेब्यू
हरमन बावेजा को न सिर्फ फिल्मों में निराशा मिली बल्कि उनके रिलेशनशिप भी ज्यादा लंबे वक्त तक नहीं चले थे। एक्टर ने प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से अपना डेब्यू किया था। यह फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीज के साथ ही प्रियंका और हरमन के अफेयर की खबरें भी उड़ने लगी थीं। हालांकि दोनों का रिलेशन ज्यादा लंबे वक्त तक नहीं चल पाया था। एक इंटरव्यू में हरमन ने प्रियंका से अपने ब्रेकअप के बारे में बात की थी।
फ्लॉप फिल्मों से बढ़ा प्रेशर
एक्टर ने बताया था कि उनके पास प्रियंका के लिए समय नहीं होता था। उनकी दो फिल्में फ्लॉप हो चुकी थीं। ऐसे में उनके ऊपर प्रेशर बढ़ गया था। वह अपनी तीसरी फिल्म पर फोकस कर रहे थे। 'व्हॉट्स योर राशी' उनके लिए काफी अहम थी। निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने उन्हें अपने पर्सनल स्पेस में किसी को जगह न देने की हिदायत दी थी। हरमन ने बताया था कि प्रियंका उनसे टाइम देने के लिए कहती थीं। लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। जिसके बाद दोनों के रिश्तें में दरार आ गई और दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि हरमन ने ही इस रिश्ते को खत्म किया था। क्योंकि वह खुद को एक सफल एक्टर के तौर पर स्थापित नहीं कर पाए थे।
कहा जाता है कि प्रियंका से ब्रेकअप के बाद हरमन बावेजा ने एक्ट्रेस बिपाशा बसु को डेट किया था। दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिकी एक्सेप्ट भी किया था। लेकिन फिल्म अलोन की शूटिंग के दौरान बिपाशा की नजदीकियां एक्टर करण ग्रोवर के साथ बढ़ने लगीं। ऐसे में हरमन के साथ उनका रिश्ता खत्म हो गया। खबरें तो ये भी है कि उसके बाद हरमन ने शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी को भी डेट किया था।