बॉलीवुड

सलमान खान के पिता सलीम खान से शादी कर हेलेन को हुआ था पछतावा

सलीम खान ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी सुशीला चरक से साल 1964 में हुई थी। शादी के बाद सुशीला ने अपना बदलकर सलमा खान रख लिया। लेकिन शादीशुदा होते हुए भी सलीम खान का दिल हेलेन पर आ गया था।
2 min read
• •
Updated: 19 Jul 2021, 1:02 PM IST
salim_khan_helen.png
Salim Khan Helen

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और उनका परिवार आए दिन सुर्खियों में बना रहता है। सलमान अपने परिवार से बेहद प्यार करते हैं। उनके पिता सलीम खान ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी सुशीला चरक से साल 1964 में हुई थी। शादी के बाद सुशीला ने अपना बदलकर सलमा खान रख लिया। सलमा ने तीन बेटों सलमान, अरबाज और सोहेल और एक बेटी अलविरा को जन्म दिया। लेकिन शादीशुदा होते हुए भी सलीम खान का दिल हेलेन पर आ गया था।

शादीशुदा होते हुए हेलेन पर आया दिल
म्यांमार में जन्मी हेलेन दूसरे विश्व युद्ध के दौरान बर्मा से भारत आ गई थीं। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपने आइटम सॉन्ग से सबको अपना दीवाना बना दिया था। कहा जाता है कि हेलेन के करियर में सलीम खान ने उनकी काफी मदद की थी। ऐसे में हेलेन उनका बहुत सम्मान करती थीं। धीरे-धीरे दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और साल 1980 में दोनों ने शादी कर ली। कहा जाता है कि शादी के बाद सलीम खान के परिवार में काफी मनमुटाव हुआ था। उनके बच्चे और पत्नी सलमा इस शादी के खिलाफ थे।

शादी के बाद हुआ पछतावा
वहीं, एक इंटरव्यू में खुद हेलेन ने भी कहा था कि उन्हें सलीन खान से शादी करने के बाद पछतावा होता था। वह खुद को दोषी मानती थीं। सलीम खान के बारे में बात करते हुए हेलेन ने इंटरव्यू में कहा, “असल बात यह थी कि सलीम खान पहले से ही शादीशुदा थे। यह बात मुझे काफी परेशान करती थी और शुरुआत में मुझे बहुत पछतावा भी होता था।” हेलेन ने आगे कहा, "सलीम के बारे में बहुत सारी ऐसी बाते थीं, जो उन्हें इंडस्ट्री में और लोगों से बिल्कुल अलग बनाती थीं। मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं। उन्होंने बिना किसी फायदे के मेरी मदद की थी।"

हेलेन को परिवार ने अपनाया
बता दें कि शुरुआत में सलीम खान का परिवार हेलेन के खिलाफ था। लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने हेलेन को अपना लिया। सलीम खान ने इस बारे में बात करते हुए कहा था कि धीरे-धीरे तीनों भाईयों और खुद सलमा को एहसास हुआ कि हेलेन उतनी बुरी नहीं है जितना वो समझते हैं। बल्कि वो तो बहुत ही अच्छी इंसान हैं और सभी का बेहद ख्याल रखती हैं।

Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव