27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / जब राजेश खन्ना की लिव-इन पार्टनर अनीता आडवाणी ने लगाए थे डिंपल कपाड़िया पर गंभीर आरोप

जब राजेश खन्ना की लिव-इन पार्टनर अनीता आडवाणी ने लगाए थे डिंपल कपाड़िया पर गंभीर आरोप

जब राजेश खन्ना आखिरी दिनों में अस्पताल में भर्ती हुए थे तो उस वक्त भी अनीता उनके साथ थीं। लेकिन काका की मौत के बाद अनीता ने डिंपल और अक्षय कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 18 Jul 2021, 1:32 PM IST

rajesh_khanna.jpg

Rajesh Khanna

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राजेश खन्ना को इंडस्ट्री का पहला सुपरस्टार कहा जाता है। उनके जैसा स्टारडम आज तक किसी भी एक्टर को नसीब नहीं हुआ है। राजेश खन्ना ने एक के बाद लगातार 15 सुपरहिट फिल्में देकर सुपरस्टार की उपाधि हासिक की थी। उनका ये रिकॉर्ड आजतक कोई तोड़ नहीं पाया है। 29 दिसंबर 1942 को पंजाब के अमृतसर में जन्मे राजेश खन्ना का निधन 18 जुलाई 2012 को हो गया था। आखिरी दिनों में वह अपने बंगले आशीर्वाद में ही ज्यादातर वक्त बिताते थे।

ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा 45 सेकंड के अंदर ही निक जोनस से शादी के लिए हो गईं तैयार, ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

आखिरी दिनों में अनीता ने दिया साथ
राजेश खन्ना के आखिरी दिनों में उनके साथ उनकी लिव-पार्टनर अनीता आडवाणी रहती थीं। दरअसल, राजेश खन्ना और उनकी पत्नी डिंपल कपाड़िया के बीच काफी मतभेद थे। दोनों शादी के 11 साल बाद ही बिना तलाक लिए अलग हो गए थे। ऐसे में कुछ सालों बाद राजेश खन्ना अनीता आडवाणी के साथ रहने लगे थे। जब राजेश खन्ना आखिरी दिनों में अस्पताल में भर्ती हुए थे तो उस वक्त भी अनीता उनके साथ थीं। लेकिन काका की मौत के बाद अनीता ने डिंपल और अक्षय कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे।

मैंने राजेश खन्ना का साथ दिया
अनीता ने जूम को दिए अपने इंटरव्यू में कहा था, 'राजेश खन्ना उस हालत में नहीं थे कि कुछ भी समझ पाएं। वो कई चीजों पर तो रिएक्शन भी नहीं दे रहे थे। उस वक्त आप वसीयत साइन करवाएंगे तो क्या वह इतनी बड़ी वसीयत पढ़ पाएंगे।' उन्होंने आगे कहा, 'उन्हें कुछ पता ही नहीं था कि चल क्या रहा है। डिंपल और मैं लड़ाई कर रहे थे तो वो कुछ बोल नहीं रहे थे क्योंकि उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा था। उनसे ऐसे में वसीयत साइन करवाई गई। अगर कोई औरत किसी के साथ रह रही है और आप उसका घर तोड़ रहे हैं तो आप पाप कर रहे हैं। वो व्यक्ति पूरी तरह से अकेला था और मैंने बस उसका साथ दिया था। अक्षय और टीना के वकील ने मेरे वकील से बात की। वह मामले को सुलझाना चाहते थे।'

ये भी पढ़ें: दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान करीना कपूर खान को सास शर्मिला टैगोर ने दी थी खास सलाह

राजेश खन्ना के साथ संबंधों पर की बात
इसके अलावा, अनीता आडवाणी ने एक इंटरव्यू में अपने और राजेश खन्ना के संबंधों पर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि वो और राजेश खन्ना एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे। अनीता ने कहा था, वह रोमांस के बादशाह हैं। उनके साथ भला कौन रोमांस नहीं करना चाहेगा। मैं बचपन से उनकी फैन थी और अब उनसे बहुत प्यार करती हूं। उन्होंने आगे बताया कि राजेश खन्ना उनसे शादी करना चाहते थे लेकिन डिंपल से उनका तलाक नहीं हुआ था जिसकी वजह से ऐसा नहीं हो पाया। लेकिन वो मुझे अपनी पत्नी मानते थे। उन्होंने मुझे एक बार मंगलसूत्र भी गिफ्ट किया था और उन्होंने मेरी मांग भी भरी थी। इतना ही नहीं, अनीता ने ये भी कहा था कि राजेश खन्ना के साथ उन्होंने बहुत हसीन पल बिताए हैं।