सास ने दी खास सलाह
करीना कपूर ने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान उनकी सास शर्मिला टैगोर ने उन्हें प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम करते रहने की सलाह दी थी। करीना के मुताबिक, उनकी सास, मां और पति सैफ अली खान ने प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम न छोड़ने के लिए कहा था। करीना ने अपनी बुक में लिखा है, 'सैफ ने मुझे कहा था कि मैं सब कुछ कर सकती हूं। मैंने और सैफ ने अपने रिश्ते की मजबूत नींव बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। मुझे उम्मीद है कि जेह अपने माता-पिता की वजह से तैमूर की तरह आत्मविश्वास से भरा होगा।'