सेलेब्स ने कमेंट कर की तारीफ
आलिया भट्ट की फोटो पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं और फैंस उनकी फिटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कटरीना कैफ, मलाइका अरोड़ा, मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और उनकी मां सोनी राजदान ने कमेंट कर उनकी तारीफ की है। वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्राह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं। इसके अलावा, वह संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में भी लीड रोल में दिखाई देंगी।