बॉलीवुड

चीन को पसंद है आई रानी की ‘हिचकी’, कर रही ताबड़तोड़ कमाई

रानी की हिचकी का पहले तीन दिन का ये कलेक्शन चीन में पिछली रिलीज भारतीय फिल्म 'सुल्तान' से अधिक है।
2 min read
• •
Updated: 15 Oct 2018, 8:17 PM IST
Hichki
Hichki

रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' ने अपने पहले तीन दिन में अच्छा प्रदर्शन करते हुए चीन में 31 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के निर्देशन में रानी की फिल्म 'हिचकी' शुक्रवार यानी 12 अक्टूबर को चीन में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले तीन दिन में चीनी बॉक्स ऑफिस पर 4.21 मिलियन डॉलर यानी 31 करोड़ 8 लाख रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इस रविवार को फिल्म ने 1.70 मिलियन डॉलर यानी 5 करोड़ 67 लाख रुपए से शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे दिन 122 प्रतिशत से अधिक का ग्रोथ हासिल कर 1.71 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया।

माउथ पब्लिसिटी का है कमाल
यह सब चीन में हुई जबरदस्त माउथ पब्लिसिटी का कमाल है। फिल्म का विषय भी दिल छू लेने वाला है और रानी की परफॉर्मेंस भी दर्शकों को पसंद आ रही है। करीब 20 करोड़ की लागत से बनी 'हिचकी' एक ऐसे टीचर की कहानी है जिसे टूरेक्ट नाम डिसऑर्डर यानी अटक-अटक कर बोलने की प्रोब्लम है, लेकिन फिर भी वो एक स्कूल में ऐसे क्लास के बदमाश बच्चों को सुधारने की चुनौती को स्वीकारती हैं, जो निर्धन या पारिवारिक विसंगतियों से ग्रस्त हैं। यह फिल्म भारत में 23 मार्च को रिलीज हुई थी जिसने डोमेस्टिक बॉक्स पर करीब 46.21 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

सलमान खान की फिल्म को पछाड़ा
रानी की हिचकी का पहले तीन दिन का ये कलेक्शन चीन में पिछली रिलीज भारतीय फिल्म 'सुल्तान' से अधिक है। सलमान खान की 'सुल्तान' ने चीन में पहले तीन दिन में सिर्फ 21 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। जबकि फिल्म को छह करोड़ 68 लाख रुपए से ओपनिंग मिली थी।

Updated on:
15 Oct 2018, 8:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह

“लिवर कैंसर से जंग के बीच प्रदूषण से मुकाबला”, अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, जताई चिंता

दिवाली के बाद मीका सिंह का इमोशनल पोस्ट, अपने करीबी को खोने के बाद नहीं मनाना चाहते थे त्योहार, फिर लिया बड़ा फैसला

‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार

दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’