बॉलीवुड

अब इस अभिनेत्री ने कहा, शराब के नशे में लिमिट क्रॉस कर देते हैं आलोक नाथ, बताई आपबीती

हिमानी ने मीडिया को बताया,' एक दिन वह शराब के नशे में धुत मेरे कमरे में भी आ गए थे।'
2 min read
Oct 15, 2018
Himani and Alok Nath
Himani and Alok Nath

बॉलीवुड में #MeToo अभियान के तहत कई बड़े कलाकारों के नाम सामने आ रहे हैं। इनमें संस्कारी छवि वाले अभिनेता आलोक नाथ का भी नाम शामिल है। आलोक नाथ के साथ काम कर चुकी कई अभिनेत्रियों ने उनके बारे में शिकायत की है कि वे शराब के नशे में अपनी लिमिट क्रॉस कर देते हैं। अब उनके साथ काम कर चुकी एक अन्य अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने मीडिया को बताया कि आलोक नाथ की शराब वाली बुरी आदत के बारे में इंडस्ट्री के सभी लोगों को पता है।

शराब के नशे के में धुत होकर मेरे कमरे में आ गए थे:
हिमानी ने एक इवेंट के दौरान मीडिया को बताया,'मैं उन दिनों नई-नई देहरादून से आई थी। एनएसडी में पढ़ाई कर रही थी। अलोक नाथ मुझसे 3 साल सीनियर थे। एक दिन वह शराब के नशे में धुत मेरे कमरे में भी आ गए थे। मेरे लिए वह बड़ा भयानक सा वाकया था।'

रूम से जाने के लिए कर दिया मना:
हिमानी ने बताया,'उनके अचानक इस तरह कमरे में आने से मैंने उनसे बड़ी ही नरमी से बात की और कहा कि सर कल मेरा प्रजेंटेशन है, आप यहां से जाइए, लेकिन वह मेरे रूम से जाने के लिए तैयार ही नहीं थे। शुक्र है कि मैंने शोर मचाया तो उन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर खदेड़ा गया और मेरे साथ कोई हादसा नहीं हुआ, जैसे विंता नंदा के साथ हुआ था।'

शराब के नशे में दूसरे इंसान बन जाते हैं आलोक नाथ:
हिमानी का कहना है कि जब उन्होंने आलोक नाथ को उस हालत में देखा तो उन्हें पक्का हो गया कि वह स्प्लिट पर्सनैलिटी वाले इंसान हैं। उनका कहना है कि वह
हिमानी आगे कहती हैं, 'उनकी हालत देख कर यह पक्का हो गया था कि वह स्प्लिट पर्सनैलिटी वाले इंसान हैं। वह शराब के नशे में एक दूसरे ही इंसान बन जाते हैं और इस बात के लिए कोई माफी नहीं होनी चाहिए।'

Updated on:
15 Oct 2018 03:28 pm
Published on:
15 Oct 2018 03:28 pm
Also Read
View All
Mirzapur: The Movie के गाने पर विवाद, राजस्थानी सिंगर ने लगाया आरोप, बोले- ये राजस्थानी लोगों की बेइज्जती

‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ पर अनुभव सिन्हा का बड़ा बयान, बोले- बॉक्स ऑफिस हमसे कोई कहानी कह रहा है

‘लोग दारु पीकर आए हुए हैं’, मिर्जापुर की स्क्रीनिंग से बीच में ही उठकर आई महिला, थिएटर मैनेजमेंट पर भी लगाया आरोप

अजनार नदी साफ करने वाले 21 साल के ‘बिट्टू तबाही’ पर सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने दिया बयान, बोलीं- पद्म पुरस्कार मिले

भारत छोड़ विदेश में पढ़ाई पूरी करने गए फराह खान के तीनों बच्चे, भावुक होकर बोलीं- मेरे दिल के तीन टुकड़ों जी लो अपनी जिंदगी