बॉलीवुड

हिमांश कोहली कोहली के परिवार को हुआ कोरोना, एक्टर की रिपोर्ट आई नेगेटिव

बॉलीवुड और टीवी स्टार्स एक के बाद एक कोरोना वायरस महामारी की चपेट आ रहे हैं। अब अभिनेता हिमांश कोहली ( himansh kohli) का परिवार को वायरस की चपेट में आ गया है।
less than 1 minute read
• •
Aug 30, 2020
himansh kohli
himansh kohli

बॉलीवुड और टीवी स्टार्स एक के बाद एक कोरोना वायरस महामारी की चपेट आ रहे हैं। अब अभिनेता हिमांश कोहली ( himansh kohli) का परिवार को वायरस की चपेट में आ गया है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फैंस को दी। उन्होंने बताया कि मेरे मम्मी-पापा और बहन कोविड-19 के टेस्ट में पॉजिटिव आए हैं, जबकि मेरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, 'पिछले 2-3 दिनों से मेरे मम्मी-पापा और बहन में वायरल इंफेक्शन के लक्ष्ण थे और हल्का बुखार भी। हाल ही में हमने नोवल कोरोना वायरस की जांच करवाई। मम्मी-पापा और दिशा हल्के कोविड-19 इंफेक्शन के साथ पॉजिटिव आए हैं और मेरा टेस्ट नेगेटिव आया है।'

'हम घर में क्वारंटाइन हैं और सभी एहतियातन उपाय अपना रहे हैं और हम सरकारी ऑथोरिटीज की मदद और सलाह के लिए उनके शुक्रगुजार हैं। उन लोगों को सलाम है जो हम सभी को सुरक्षित रखने के लिए इतनी मेहनत कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि हम इससे बाहर आएंगे और जल्द रिवकर होंगे। आपके प्यार और प्रार्थनाओं की जरूरत है।'

हिमांश ने बताया कि वे अपने घरवालों का ख्याल रख रहे हैं और फैंस से भी गुजारिश की है कि वो भी अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें। बता दें कि हिमांश ने फिल्म 'यारियां' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन इसके बाद उनकी फिल्में फ्लॉप रहीं। एक बार फिर उन्होंने फिल्म 'बूंदी रायता' से दोबारा वापसी कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग अप्रेल में शुरू होने थी, लेकिन कोरोना के चलते संभव नहीं हो पा रही है।

Published on:
30 Aug 2020 05:06 pm
Also Read
View All
“मेरी वजह से बेचारे को व्यूज मिल जाएं तो अच्छा है”, शहनाज गिल ने ट्रोलर्स- फेक हेडलाइन बनाने वालों को दिया करारा जवाब

फिल्म ‘सूबेदार’ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, अनिल कपूर बेस्ट एक्टर के लिए हुए नॉमिनेट, अभिनेता ने किया पोस्ट

Drishyam 3 Twitter Reaction: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ देख किसी ने कहा- सुपरहिट तो कोई बोला- पहले से ज्यादा शानदार, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

Drishyam 3 Review: सस्पेंस में पिछली ‘दृश्यम’ की भी बाप निकली ‘दृश्यम 3’, बस थोड़ी लंबी खिंच गई फिल्म

अचानक सलमान खान के पास पहुंचा फैन, सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़ा हाथ और दिया धक्का, वीडियो आया सामने