बॉलीवुड

हिमेश ने कहा-मैं बनूंगा बॉलीवुड का सुपरस्टार, मेरा सफर उल्टा रहा, बस एक इस दिन का है इंतजार

उन्होंने कहा,'मेरा यहां तक पहुंचने का सफर बड़ा उल्टा रहा है। मैं सीरियल प्रोड्यूसर से म्यूजिक कंपोजर, फिर सिंगर और अब एक्टर बन गया हूं।
2 min read
Jan 22, 2020
Himesh reshammiya
Himesh reshammiya

बॉलीवुड के म्यूजिक कंपोजर, सिंगर, प्रोड्यूसर और एक्टर हिमेश रेशमिया अपनी आगामी फिल्म 'हैपी हार्डी एंड हीर' के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं। हाल ही एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि एक दिन वे भी बॉलीवुड के सुपरस्टार बनेंगे। उन्होंने कहा,'एक एक्टर को हमेशा गेम चेंजर फ्राइडे की जरूरत होती है, मुझे उस शुक्रवार का इंतजार है। एक्टर के तौर पर यह मेरी 10वीं फिल्म है। 'हैपी हार्डी एंड हीर' का म्यूजिक पहले से ही हिट हो गया है, लेकिन फिल्म का सफल होना भी जरूरी है। हर किसी का समय आता है और एक न एक दिन कोई ऐसा फ्राइडे आएगा, जब मेरी फिल्म की कमाई से बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश होगी।'

साथ ही उन्होंने कहा,'मेरा यहां तक पहुंचने का सफर बड़ा उल्टा रहा है। मैं सीरियल प्रोड्यूसर से म्यूजिक कंपोजर, फिर सिंगर और अब एक्टर बन गया हूं। मेरी जर्नी को लेकर डिबेट हुई कि मैं एक्टर क्यों बन गया। मैं इसे पॉजिटिव लेता हूं और सोचता हूं कि हर आदमी का एक पॉइंट ऑफ व्यू है। मेरे बारे में लोगों का ऑपिनियन बड़ा स्ट्रांग होता है, यह अच्छी बात भी है। मैं भी अपने परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीतना चाहता हूं।'

हिमेश ने कहा—लोगो ने मेरे गायन और एक्टिंग की जमकर आलोचना की। जब मैंने अपना पहला हिट गाना 'आशिक बनाया आपने' गाया तो लोगों ने कहा नाक से गाया है, बहुत बहस और बुराई हुई। बाद में उसी पिच पर गाए सैकड़ों गाने हिट हुए और तमाम अवॉर्ड मिले तो लोगों की धारणा बदल गई। जब भी कुछ नया किया जाता है या होता है तो लोग उसे अपनाने और समझने में वक्त लगाते हैं, ऐसा ही मेरे गानों के साथ हुआ। बता दें कि फिल्म 'हैपी हार्डी एंड हीर' 31 जनवरी को रिलीज होगी।

Updated on:
22 Jan 2020 01:09 pm
Published on:
22 Jan 2020 01:09 pm