हिना खान पर हो रही है तोहफो की बारिश खुशी से फूले नहीं समां रहीं हिना खान
नई दिल्ली: हिना खान टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। हिना को लेकर आए दिन कोई न कोई खबर बनती रहती है। हिना जब बिग-बॉस के घर में थीं तो उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इतना ही नहीं पहली बार हिना के बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल भी बिग-बॉस से ही सबके सामने आए थे, उसके बाद दोनों के प्यार के चर्चे खूब वायरल हुए।
रॉकी हिना से बहुत प्यार करते हैं, ऐसे में जब हिना खान का बर्थडे 2 अक्टूबर यानी कल हो तो रॉकी भला कैसे अपनी लेडीलव को सप्राइज देने से पीछे रह सकते हैं। रॉकी ने हिना को बर्थडे से पहले ही गिफ्ट देना स्टार्ट कर दिया है । हाल ही में रॉकी ने केक के साथ हिना को फूलों का गुलदस्ता गिफ्ट किया है। रॉकी के इस सरप्राइज को देखकर तो कहना गलत नहीं होगा कि, हिना खान के जन्मदिन को स्पेशल बनाने लिए रॉकी काफी मेहनत कर रहे हैं।
इससे पहले हिना खान को रॉकी ने अपने हाथों से बना हुआ केक भी गिफ्ट किया है। रॉकी के इन कोशिशों को देखकर तो हर लड़की चाहेगी कि उनको रॉकी जैसा पार्टनर मिले। हिना ने रॉकी द्वारा दिए तोहफों की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में डाली हैं। हिना की खुशी इन तस्वीरों में साफ देखी जा सकती है और वो खुश हो भी क्यों न आखिर उन्हें इतना प्यार करने वाला पार्टनर जो मिला है।