बॉलीवुड

हिना खान की चोट वाली तस्वीर वायरल, फैंस हो गए परेशान, जानिए क्या है सच

Hina Khan: फेमस एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में बेहद व्यस्त हैं। उन्होंने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन्हें देख उनके फैंस परेशान हो गए।
2 min read
Apr 28, 2024
Hina Khan

Hina Khan: फेमस एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में बेहद व्यस्त हैं। उन्होंने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की हैं।

इनमें से एक फोटो में उनके सिर पर चोट लगी दिख रही है। इन्हें देख उनके फैंस परेशान हो गए।

पहली पोस्ट में एक क्रॉस-ओवर ब्रिज पर एक पुलिस वैन दिखाई दे रही है। जिस पर रात 12:43 का समय दिखाया गया है। वीडियो पर "बिहाइंड द सीन्स" लिखा देखा जा सकता है।

हिना खान ने शेयर की चोट लगी तस्वीर

इसके बाद हिना खान (Hina Khan) ने एक सेल्फी पोस्ट की है, जिसमें उनके माथे पर चोट दिखाई दे रही है।हिना खान ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "क्या आप मेरी चोट देख रहे हैं... खैर, ये असली नहीं है।"


इस वायरल फोटो में लगी चोट नकली है। फैंस को इसे लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके बाद हिना ने सभी को शुभ रात्रि कहने से पहले ऐसा दिखने के लिए अपने मेकअप आर्टिस्ट सचिन की प्रशंसा की। हिना ने प्रोजेक्ट के बारे में और कोई जानकारी शेयर नहीं की।

हिना खान की अपकमिंग मूवी

एक्ट्रेस गिप्पी ग्रेवाल और शिंदा ग्रेवाल के साथ पंजाबी फिल्म 'शिंदा शिंदा नो पापा' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 10 मई को रिलीज होने वाली है।

Updated on:
28 Apr 2024 04:21 pm
Published on:
28 Apr 2024 04:21 pm