आमिर खान ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' (The Great Indian Kapil Show) में बताया कि मुस्लिम होने के नाते वो पहले नमस्कार नहीं करते थे। पहले वो हाथ उठाकर आदाब किया करते थे। मुस्लिम परिवार से होने के चलते वो हाथ जोड़कर कभी नमस्कार नहीं करते थे, लेकिन एक फिल्म की शूटिंग के बाद उन्हें नमस्कार की पावर का एहसास हुआ।