बॉलीवुड

ब्लैक एंड व्हाइट स्लिट ड्रेस में Hina Khan ने ढाया कहर, ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर हुईं वायरल

हिना खान को उनके स्टाइल के लिए जाना जाता है। पिछले काफी दिनों वह सोशल मीडिया पर अपने ट्रेडिशनल लुक में तस्वीरें साझा कर रही थीं। लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपनी कुछ हॉट तस्वीरें पोस्ट की हैं।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2020, 4:02 PM IST
hina_khan_photos.jpg
Hina Khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस हिना खान का नाम उन एक्ट्रेसेज़ में आता है जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी हर अपडेट फैंस के साथ शेयर करती हैं। इसके साथ ही हिना को उनके स्टाइल के लिए जाना जाता है। पिछले काफी दिनों वह सोशल मीडिया पर अपने ट्रेडिशनल लुक में तस्वीरें साझा कर रही थीं। लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपनी कुछ हॉट तस्वीरें पोस्ट की हैं।

हिना खान ने हाल ही में ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में फोटोशूट कराया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींच रही हैं। तस्वीरों में वह ब्लैक एंड व्हाइट स्लिट ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें वह बेहद हॉट लग रही हैं। इस हॉट ड्रेस के साथ हिना ने एक से बढ़कर एक पोज़ दिए हैं। इन तस्वीरों को हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है और कुछ ही देर में इनपर लाखों लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही फैंस उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट के जरिए उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

बता दें कि हिना खान अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में बिग बॉस 14 में नजर आई थीं। वह सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के साथ सीनियर के तौर पर शो में गई थीं। इस दौरान फैंस को तीनों की दोस्ती काफी कमाल की लगी थी। सिद्धार्थ शुक्ला और उनकी दोस्ती को फैंस पसंद करने लगे थे। लगा था कि दोनों बाहर आकर भी ऐसे ही दोस्त रहेंगे। लेकिन बिग बॉस के घर से निकलने के बाद से दोनों साथ में नजर नहीं आए हैं। ऐसे में फैंस को बेसब्री से इंतजार है कि दोनों साथ में जल्द दिखे।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन