नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) अपनी बोल्ड आदाओं से पहचानी जाती हैं। सोशल मीडया पर उनकी हॉट अदाएं फैस को काफी पंसद आती हैं। जैकलीन फर्नांडीस ने अपनी हॉट अदाओं से लोगों के दिलों में खूब जगह बनाई है, इसके साथ ही वो अपनी स्टाइल और डांस के लिए भी काफी मशहूर हैं। हाल ही में जैकलीन फर्नांडीस का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने ही गाने 'गेंदा फूल' (Genda Phool) पर जबरदस्त अंदाज में बेली डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। उनके इस वीडियो को सेलिब्रिटी डांस टीचर संजना मुथरेजा (Sanjana Muthreja) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है।