Holi 2024: होली पर आम लोगों से लेकर बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों तक, सभी पर होली का खुमार साफ देखाई देता है। लेकिन कुछ बॉलीवुड स्टार्स ऐसे हैं, जो हिंदू होकर भी होली खेलने से डरते हैं। आइए उनके नाम बताते हैं।
Holi 2024:बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई मुस्लिम सितारें हैं, जो बड़े ही धूमधाम से होली पर रंगों से खेलते हैं। जबकि कुछ एक्टर और एक्ट्रेसस ऐसे हैं, जो हिंदू हैं, फिर भी रंग खेलने से परहेज करते हैं। आज हम आपको ऐसे ही बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताएंगे, जो होली खेलना पसंद नहीं करते हैं।
कृति सैनन को होली का त्योहर पसंद है, इसके बावजूद वो इससे दूरी बनाकर रखती हैं। दरअसल, एक्ट्रेस को अपनी स्किन की बहुत चिंता है, इसलिए वो होली में रंगों से खेलने में कतराती हैं।
यह भी पढ़ें:
मीरब और मुर्तसिम की जोड़ी दोबारा देखने को हो जाएं तैयार, 'तेरे बिन' शो का अनदेखा वीडियो आया सामने
रणवीर सिंह को आपने भले ही मूवीज में होली खेलते हुए देखा होगा, लेकिन रियल लाइफ में एक्टर को होली खेलना पसंद नहीं है। दरअसल, एक्टर को साफ सफाई पसंद करते है और होली के बाद उसके रंगों को छुड़ाना उन्हें बिल्कुल नहीं अच्छा लगता।
करीना कपूर भी होली में रंगों से खेलने से कतराती हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने दादा और एक्टर राज कपूर की डेथ के बाद से होली मनाना छोड़ दिया है। उससे पहले वो होली सेलिब्रेट करती थीं।
यह भी पढ़ें:
ओटीटी पर मौजूद हैं सच्ची घटनाओं पर बनी ये 5 मूवी, देखकर बहादुर इंसान का भी कांप जाएगा कलेजा
रणबीर कपूर को भी आपने बड़े ही मजे से स्क्रीन पर होली खेलते हुए देखा होगा। लेकिन असल में एक्टर को होली पर रंग खेलना बिल्कुल भी पसंद नहीं है।
इस लिस्ट में तापसी पन्नू का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस होली पर रंगों से खेलने की बजाय अपने काम में बिजी रहती हैं।
टाइगर श्रॉफ का मानना है कि होली के रंग नेचर को बर्बाद कर देते हैं, इसलिए एक्टर होली पर रंगों से नहीं खेलते हैं।
यह भी पढ़ें:
बॉलीवुड में हीरो, पॉलिटिक्स में जीरो, जानें इन 10 बड़े स्टार्स के नाम
श्रुति हासन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस को होली खेलना पसंद नहीं है, इसलिए वो इस त्योहार से दूर रहती हैं।