बॉलीवुड

जब नसीरुद्दीन शाह पर उनके ही दोस्त ने कर दिया था चाकू से हमला, ओम पुरी ने बचाई थी जान

बॉलीवुड में अक्सर स्टार्स के बीच मनमुटाव की ही खबरें सुनने को मिलती हैं। बेहद ही कम ऐसे स्टार्स हैं। जिनके बीच दोस्ती होगी, लेकिन आज हम आपको दिग्गज अभिनेता ओम पुरी और नसीरुद्दीन शाह की दोस्ती को लेकर एक किस्सा बताएंगे। जिसे जानकर आप दंग हो जाएंगे।
2 min read
• •
Updated: 1 Aug 2021, 3:54 PM IST
His Friend Attacked Naseeruddin Shah With Knife Om Puri Saved His Life
His Friend Attacked Naseeruddin Shah With Knife Om Puri Saved His Life

नई दिल्ली। बॉलीवुड में ओम पुरी और नसीरुद्दीन शाह दिग्गज अभिनेताओं की गिनती में आते हैं। दोनों ही जितने अच्छे कलाकार हैं। उतने ही अच्छे दोस्त भी हैं। दोनों के बीच सालों पुरानी दोस्ती है। ओम पुरी तो एक बार अपनी दोस्ती भी साबित कर चुके हैं। एक बार नसीरुद्दीन शाह की जिंदगी को बचान के लिए ओम पुरी खुद हमलावर से भिड़ गए थे। ये घटना मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर हुई थी। जानिए ये पूरा किस्सा।

ओम पुरी ने बचाई थी जान

दरअसल, ये घटना 1997 में हुई थी। नसीरुद्दीन शाह पर उनके एक पुराने दोस्त ने ही हमला कर दिया था। इस घटना का जिक्र नसीरुद्दीन शाह ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में भी किया है। किताब में नसीरुद्दीन ने बताया था कि 'उन पर हमला हुआ और उस वक्त ओम पुरी हमलावर पर झपटे और फट से उसे पकड़ कर काबू कर लिया। इस हादसे में उन्हें चोट भी लगी। जिसके बाद ओमपुरी ही उन्हें अस्पताल ले गए थे।'

नसीरुद्दीन शाह का दोस्त था हमलावर

जिस शख्स ने नसीरुद्दीन शाह पर हमला किया था। उसके बारें में एक्टर ने बताया कि 'जिस आदमी ने उन पर हमला किया था। वो उनका ही दोस्त जसपाल था। कुछ समय से उनके बीच मनमुटाव चल रहा था। ओम पुरी उनके साथ वहां मौजूद थे। जसपाल ने उन्हें भी हैलो हाय किया।

तभी उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें किसी ने कुछ नुकीली चीज चुभाई है। तभी उन्होंने देखा कि जसपाल के हाथों में थमा चाकू खून से लथपथ है। जैसे ही जसपाल उन पर दोबारा हमला करने पहुंचा। ओम पुरी ने उन्हें काबू में कर लिया। जिसके बाद उन्हें कपूर अस्पताल पहुंचाया गया।'

दोनों ने साथ में की थी पढ़ाई

आपको बता दें ओम पुरी और नसीरुद्दीन शाह ने साथ ही में एक्टिंग की पढ़ाई की है। दोनों ही फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में एक साथ पढ़ा करते थे। नसीरुद्दीन शाह और ओम पुरी इंडस्ट्री में अपनी शानदार एक्टिंग की वजह काफी पसंद किए जाते हैं। साल 2017 में ओम पुरी का निधन हो गया था। वहीं नसीरुद्दीन शाह आज भी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय है।

Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव