नसीरूद्दीन ने इंटरव्यू में इस्लाम को अच्छा धर्म बताते हुए ये भी कहा कि 'अगर फिल्म खुदा के लिए अगर तालिबान को ग्लोरिफाई करती तो मैं कभी इस फिल्म के लिए हां नहीं करता एक मुस्लिम परिवार होने के नाते, मेरा मानना है कि इस्लाम बहुत एक अच्छा धर्म है।’ एक्टर ओमपुरी (Om Puri ) को भी याद करते हुए उन्होंने कहा कि 'जब मैं नए एक्टर्स से बात करता हूं तो मैं ओम पुरी, गिरीश कनार्ड, श्याम बेनेगल जैसे लोगों की मिसाल देता हूं। जवानी के समय में यही लोग मेरे आइडल हुआ करते थे। जब कोई स्ट्रगल कर रहा होता है तो उन्हें प्रोत्साहन की जरूरत होती है।’