नई दिल्ली। बॉलीवुड में अक्सर हमारा ध्यान हीरो, हीरोइन और विलेन की ओर ज्यादा रहता है। लेकिन कहते हैं ना कि असली कलाकार वो होता है जो अपनी एक्टिंग की छाप लोगों के दिलों दिमाग पर छोड़ देता है। आज के टाइम में अगर हमें कोई नानी, दादी, सास और बहू का किरदार करने वाली अभिनेत्री के बारें पूछें तो सबसे पहला नाम जुंबा पर दीना पाठक (Dina pathak) का आता है। जी हां, दीना पाठक सिनेमा जगत का वो जाना माना नाम है जिसकी एक्टिंग के लोग आज भी दीवाने हैं।