Honey Singh Girlfriend Video: फेमस सिंगर हनी सिंह खुद अपनी गर्लफ्रेंड को सबके सामने ले आए हैं। वीडियो देखकर लोग हैरान हो रहे हैं।
Honey Singh Video With Girlfriend: जब-जब रैपर का नाम आता है तो सबके जहन में हनी सिंह का नाम आ जाता है। काफी लंबे अरसे बाद हनी सिंह इंडस्ट्री में लौट आए हैं। शराब और ड्रग्स की लत से चूर हनी सिंह ने एक बार फिर उन चीजों को खत्म कर अपनी जिंदगी दोबारा से जीने का फैसला किया है। हनी सिंह उस समय ज्यादा बीमार हुए जब उनका उनकी पत्नी शालिनी तलवार से साल 2022 में तलाक हुआ था। उनके वापस आने के बाद हर चीज बदल गई है। उनके लुक से लेकर उनके तेवर तक। अब हनी सिंह की जिंदगी में उस अकेलेपन और दर्द को बांटने के लिए एक लड़की ने दस्तक दे दी है। हनी सिंह और उनकी गर्लफ्रेंड का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर फैंस उनसे उनकी शादी पर सवाल कर रहे हैं। वहीं कुछ उन्हें एक्स पत्नी को लेकर ट्रोल भी कर रहे हैं। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है।
हनी सिंह का नाम कई हसीनाओं से पहले जुड़ चुका है। टीना थडानी के साथ पहले उनका रिश्ता होने की बात आई थी। फिर खबर आई कि उनका ब्रेकअप हो गया है। अब एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। कहा जा रहा है कि जो अब हनी सिंह की जिंदगी में लड़की आई है वह उसके लिए काफी सीरियस हैं। हनी सिंह इन दिनों अबू धाबी में चल रहे फीफा अवॉर्ड शो 2024 में पहुंचे। इस दौरान उनके साथ एक लड़की नजर आईं। वज जिस तरह से उसके साथ कंफर्टेबल होकर चल रहे थे हाथ पकड़े हुए थे। उससे कहा जा रहा है कि वह उनकी नई गर्लफ्रेंड हैं। इस वीडियो के सामने आते ही फैंस ने कमेंट की लाइन लगा दी है। हर कोई अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहा है।
एक यूजर ने लिखा, "हनी सिंह आप हमारे पहले और फेवरेट रैपर हैं आप वापस आए इसके लिए थैंकयू।” दूसरे ने लिखा, "क्या इन्ही वजहों से आपका और आपकी पत्नी का रिश्ता खराब हुआ है।” तीसरे ने लिखा, "आपकी वापसी जिस तरह से हुई है वह देखने लायक है। आप सच में काफी ज्यादा अच्छे रैपर हैं।” चौथे ने लिखा, “वाकई ये वीडियो में लड़की आपकी गर्लफ्रेंड हैं वाह भाई।” एक अन्य यूजर ने लिखा कि हनी भाई ये तो बता दें कि शादी कब तक कर रहे हैं।