28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘पता नहीं मुझसे क्या दुश्मनी है’, वड़ा पाव गर्ल के मिस्ट्री मैन का खुलासा, जानबूझ कर ‘धुरंधर 2’ से काटे मेरे सीन

Dhurandhar 2 Controversy: 'धुरंधर 2' को लेकर अब एक अप्रत्याशित विवाद खड़ा हो गया है, क्योंकि चंद्रिका दीक्षित उर्फ 'वड़ा पाव गर्ल' के दोस्त (मिस्ट्री मैन) ने दावा किया है कि फिल्म के मेकर्स फिल्म से उनके सीन्स काट दिए हैं। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Mar 28, 2026

Dhurandhar 2 Controversy

वड़ा पाव गर्ल के दोस्त का खुलासा। (फोटो सोर्स: chandrika.dixit/IMDb)

Dhurandhar 2 Controversy: दिल्ली की सड़कों पर वड़ा पाव बेचकर फेमस हुईं 'वड़ा पाव गर्ल' चन्द्रिका दीक्षित एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई हैं, लेकिन इस बार वजह उनके विवादित बयान नहीं, बल्कि उनके तथाकथित 'मिस्ट्री मैन' बने हैं। चन्द्रिका दीक्षित के दोस्त सैफी ने 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर चौंकाने वाले दावे किए हैं। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला?

मिस्ट्री मैन ने मेकर्स पर लगाए सीन हटाने के आरोप (Dhurandhar 2 Controversy)

सोशल मीडिया पर 'वड़ा पाव गर्ल' के दोस्त सैफी वीडियो में रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ' धुरंधर 2' के बारे में कह रहे हैं, 'तो भाई आप सब लोगों ने मेरी धुरंधर फिल्म देख ली होगी लेकिन जिन लोगों ने नहीं देखी मैं एक बात कहना चाहता हूं भाई आदित्य धर जो इस फिल्म के डायरेक्टर हैं, पता नहीं उनकी मुझसे क्या दुश्मनी है भाई, अगर मेरी चंद्रिका के साथ कोई वीडियोज वो देख रहे हैं तो मुझे नहीं पता कि उन लोगों ने ये सारे सीन क्यों कट कर किए। फिल्म में मेरे 6 सीन्स हैं और उन्होंने मेरे 6 के 6 सीन फिल्म से हटा दिए हैं।'

इसके आगे सैफी ने कहा, मैंने रणवीर सिंह और दूसरे एक्ट्रेस के साथ सीन्स की शूटिंग की थी। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म में अपने होने का सबूत भी पेश किया। इसके बावजूद, मेरे किसी भी सीन को फिल्म में शामिल नहीं किया गया। रणवीर सिंह के साथ मेरा एक गाना भी, फिल्म में वो गाना भी है लेकिन उसमें से मेरा वाला पार्ट हटा दिया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो, लोग कर रहे कमेंट्स (Netizens Reaction on Viral Video)

देखते ही देखते चन्द्रिका दीक्षित के दोस्त सैफी का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया है। अब नेटिजन्स इस पर मिले-जुले रिएक्शंस दे रहे हैं। कुछ यूजर्स बोल रहे हैं, 'प्रिय अज्ञात बंदूकधारियों जरा इन्हें भी हेडलाइन बना के मशहूर कर दो' और 'ये पुरुष थोड़ा बेवकूफ लगता है।'

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "जलन वो भी चंद्रिका के कारण, लगता है इसको पता नहीं आदित्य धर की पत्नी यामी गौतम है। या फिर ये अकल से पैदल है', जबकि एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, 'इसने वहां वेटर का रोल किया होगा शायद, आदित्य अब वेटर को फिल्म में दिखायेगा क्या।'

वहीं, एक यूजर ने तो ये भी लिखा कि, 'हां तू ल्यारी में वड़ा पाव बेच रहा था।' सोशल मीडिया पर ऐसे रिएक्शन बता रहे हैं कि इंटरनेट यूजर्स कैसे सैफी के दावे को विवाद के बजाय मनोरंजन के रूप में ले रहे हैं।

फिल्म मेकर्स की तरफ से नहीं आया कोई रिएक्शन (No Reaction from Film Makers)

यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है और खबरों के मुताबिक वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। अपने जबरदस्त बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के चलते आदित्य धर की धुरंधर 2 इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बन गई है। हालांकि, वड़ा पाव गर्ल के इस मिस्ट्री मैन के दावों पर फिल्म के मेकर्स की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।