7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गंदी गालियां पड़ेंगी…अनुराग डोभाल के इमोशनल ब्रेकडाउन पर बोलीं ‘वड़ा पाव गर्ल’, मां-बाप पर लगाया था आरोप

Vada Pav Girl On Anurag Dobhal Controversy: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल के विवादित वीडियो के बाद अब वड़ा पाव गर्ल ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

2 min read
Google source verification
Vada Pav Girl On Anurag Dobhal Controversy

Vada Pav Girl On Anurag Dobhal Controversy (सोर्स- एक्स)

Vada Pav Girl On Anurag Dobhal Controversy: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक नया विवाद सुर्खियों में है। ‘बिग बॉस 17’ से लोकप्रियता हासिल करने वाले मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल उर्फ यूके07 राइडर का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुराग अपने परिवार के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाते नजर आए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस का माहौल बन गया है। इस पूरे विवाद पर अब दिल्ली की चर्चित ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल, अनुराग डोभाल द्वारा साझा किए गए वीडियो के बाद कई ऑडियो क्लिप और चैट्स भी इंटरनेट पर सामने आए, जिनमें उनके पारिवारिक रिश्तों को लेकर कई तरह की बातें सामने आईं। इन सबके बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस मुद्दे पर अलग-अलग राय देते नजर आ रहे हैं। इसी बीच वायरल वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने भी इस मामले पर खुलकर अपनी बात रखी है।

वड़ा पाव गर्ल ने दी प्रतिक्रिया (Vada Pav Girl On Anurag Dobhal Controversy)

वायरल वड़ा पाव गर्ल ने अनुराग डोभाल के वीडियो पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा, इन दिनों एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रही है और आप लोगों के पास भी वो वीडियो आई होगी और वो है यूके राइडर की। तो मैं एक बात कहना चाहूंगी कि अगर तो ये विवाद है तो मैं पहले से ही बताना चाहती हूं कि बहुत गंदी-गंदी गालियां पड़ेंगी।

चंद्रिका दीक्षित ने आगे कहा, 'अगर इस बात में सच्चाई है तो मैं कहूंगी कि भाई किसी की भी परवाह मत कर। खुद अपनी शर्तों पर जिंदगी जी। कौन आ रहा है कौन जा रहा है जरा भी नहीं सोच। जिंदगी अपने हिसाब से जीने का समय है।'

अनुराग डोभाल का विवादित वीडियो

बता दें वी कुछ समय पहले अनुराग ने एक भावुक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने दावा किया कि उनके माता-पिता और भाई उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हालात इतने बिगड़ गए थे कि उन्होंने आत्महत्या करने तक के बारे में सोचा।

वीडियो में अनुराग काफी परेशान नजर आए और उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से दबाव झेल रहे हैं। उन्होंने अपने बचपन की एक घटना का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने बताया कि 14 साल की उम्र में उन्हें ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ा था।